ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
दुर्ग

सांसद विजय बघेल और विधायक गजेंद्र यादव ने बुजुर्गों को किया सम्मानित

दुर्ग। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में पद्मनाभपुर विवेकानंद सभागृह में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित समारोह में सांसद विजय बघेल, विधायक गजेंद्र यादव एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। जिला पंचायत सदस्य एवं ग्राम पंचायत के सरपंचगणों ने वृद्धजनों को सम्मानित कर उनसे आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर अतिथियों ने परिवार एवं राष्ट्र के निर्माण में बुजुर्गों के योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदानों को अतुलनीय बताया। कार्यक्रम में अतिथियों के द्वारा बुजुर्गों को शॉल, श्रीफल एवं पौधा भी भेंट किया गया।

इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने बुजुर्गों के लिए छत्तीसगढ़िया गीत गाकर उनका आत्मीय स्वागत किया। उन्होेंने बुजुर्गों को उनसे संबंधित शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील भी की। इस अवसर पर उन्होंने समाज एवं परिवार के निर्माण में बुजुर्गों के योगदानों की चर्चा की। कार्यक्रम में उपस्थित बुजुर्गों को संबोधित करते हुए विधायक गजेन्द्र यादव ने उनके सम्मान में चलते चलते मेरे ये गीत याद रखना|

…. गीत प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग हमारे धरोहर है। बुजुर्ग के बिना परिवार अधूरा होता है। उनके योगदान हम सबके लिए सचमुच अतुलनीय है। विधायक यादव ने कहा कि माता-पिता और हमारे बुजुर्ग हम सभी के प्रथम शिक्षक होते हैं। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का असर पूरे परिवार के ऊपर पड़ता है। एक अच्छे समाज एवं परिवार के निर्माण के लिए माता-पिता, बुजुर्गों तथा बच्चों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। उन्होने कहा कि ये सभी मिलकर एक बेहतर समाज एवं परिवार के बुनियाद का निर्माण करते हैं।

उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को अपने माता-पिता एवं बुजुर्गों का सम्मान कर एक बेहतर समाज के निर्माण में अपना योगदान देने को कहा। विधायक यादव ने उपस्थित वृद्धि जनों से उनकी मनोरंजक रुचियों के बारे में चर्चा की एवं वृद्धजनों के रुचि के अनुरूप संगीत वाद्य अथवा अन्य उपकरण समाज कल्याण विभाग के माध्यम से उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया। समारोह में स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए समाज कल्याण विभाग के उप संचालक अमित परिहार ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस तथा शासन द्वारा बुजुर्गों के संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी।

इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा बुजुर्गों के स्वास्थ्य जाँच हेतु स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन भी किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में बुजुर्गों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर दवाइयां आदि प्राप्त की। कार्यक्रम में खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। जिसमें भाग लेकर कई बुजुर्गों ने खेल का आनंद उठाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button