ब्रेकिंग
गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय OBC सूची में रावत जाति को शामिल कराने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राज्य पिछड़ा... अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर 1.48 लाख की ठगी स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग बच्चे डोंगरगढ़ पहुंचे, छावनी पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी को मृत्युदंड दुर्ग में छह साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या, दोषी आरोपी को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा छत्तीसगढ़ी कलाकारों से फिर बदसलूकी का आरोप! ‘तोर मयारू मोर मयारू’ टीम ने अप्सरा टॉकीज पर उठाए सवाल वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने प्रभार जिले की वर्चुअल बैठक लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की सम... पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना
छत्तीसगढ़

पुराने विवाद में युवक की हत्या, फरार आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार

भिलाई स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर हुए हमले में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने हत्या की धारा जोड़ते हुए फरार आरोपी को जबलपुर से हिरासत में ले लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 25 जुलाई 2026 की शाम करीब छह बजे आर्य नगर, कोहका पानी टंकी के पास आरोपी श्रेयांश राजमन उर्फ बाबू भाई (23 वर्ष) ने पुराने विवाद के चलते मुत्जरर कुमार सोनवानी (27 वर्ष) पर हमला कर दिया। आरोपी ने गाड़ी का पहिया खोलने वाले पाना-पेचकस से युवक के सिर पर वार किया था।

घटना में गंभीर रूप से घायल मुत्जरर कुमार सोनवानी, जो हाउसिंग बोर्ड कोहका का निवासी और मूल रूप से महासमुंद जिले के बागबाहरा का रहने वाला था, को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 29 जुलाई 2026 की रात करीब आठ बजे उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद सुपेला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 1056/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 351(3) और 115(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। युवक की मौत के बाद प्रकरण में हत्या की धारा 103 बीएनएस भी जोड़ दी गई।

पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान फरार आरोपी श्रेयांश राजमन उर्फ बाबू भाई को जबलपुर से अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button