ब्रेकिंग
भाजपा ओबीसी मोर्चा का संभाग स्तरीय प्रबुद्ध जन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न UPI यूजर्स की प्राइवेसी को बड़ा सुरक्षा कवच, ट्रांजैक्शन में दिखेंगे सिर्फ 4 अंक छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर, बस पलटने से 10 यात्री घायल PM मोदी की पोस्ट हटाने के मामले में Meta का यू-टर्न, माफी मांगकर दी सफाई गया नगर में निर्माणाधीन टंकी में पानी पहुंचाने,121.03 लाख की लागत से होगा राइजिंग पाइपलाइन का विस्ता... GI Tag की लड़ाई में मसालों पर सियासी और कानूनी घमासान, राजस्थान-गुजरात आमने-सामने जल जीवन मिशन 2.0 पर छत्तीसगढ़ के सांसदों के साथ मंथन AI से फोटो एडिट कर इंस्टाग्राम पर वायरल करने की धमकी, ₹5 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार कुम्हारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1000 अल्प्राजोलम टैबलेट, ₹8.05 लाख का माल जब्त, आरोपी गिरफ्तार पेपर लीक पर सख्त कानून से छात्रों के भविष्य को मिलेगी सुरक्षा : मंत्री राजेश अग्रवाल,,,,
छत्तीसगढ़दुर्ग

भाजपा ओबीसी मोर्चा का संभाग स्तरीय प्रबुद्ध जन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

ओबीसी वर्ग प्रदेश की राजनीतिक दिशा तय करती हैं ओबीसी मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता तैयार हो जाएं भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए - अरुण साव

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा द्वारा दुर्ग संभाग स्तरीय प्रबुद्ध जन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन दुर्ग बायपास रोड स्थित चौहान इंपीरियल में किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी, गजेंद्र यादव, भाजपा संभाग प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही, विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, ललित चंद्राकर, रिकेश सेन, ईश्वर साहू, दीपेश साहू, भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदूलाल साहू, प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू, खादी ग्राम उद्योग बोर्ड अध्यक्ष राकेश पांडेय, भाजपा जिला संगठन प्रभारी रामजी भारती, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, महापौर अलका बाघमार, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, कोमल जंघेल, तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू, साहू समाज प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र साहू, कलार समाज प्रदेश अध्यक्ष युवराज सिन्हा, ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर, उपाध्यक्ष तुलसी साहू, कोषाध्यक्ष कन्हैया सोनी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश देवांगन, तेखन सिन्हा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ओबीसी समाज की भूमिका महत्वपूर्ण : पवन साय

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि ओबीसी मोर्चा संगठन विस्तार और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने की महत्वपूर्ण कड़ी है।

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है और इसी उद्देश्य से विभिन्न मोर्चों का गठन किया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के बीच सक्रिय रहकर विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

श्री साय ने कहा कि भाजपा संत शिरोमणि रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसके साथ ही आगामी दिनों में आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर भी उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के निर्देशों के अनुरूप सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

पिछड़ा वर्ग देश की प्रगति का मजबूत आधार : डॉ. रमन सिंह

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि पिछड़ा वर्ग समाज देश की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक प्रगति का मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ओबीसी समाज को सम्मान, अवसर और भागीदारी देने का कार्य लगातार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है। पिछड़ा वर्ग समाज की मेहनत, प्रतिभा और सामाजिक सहभागिता देश की प्रगति की आधारशिला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विकास योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने और समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने का आह्वान किया।

अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी : अरुण साव

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि भाजपा हमेशा पिछड़ा वर्ग के अधिकार, सम्मान और विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक पहुंचकर समाज को संगठित करने तथा आत्मनिर्भर एवं विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में योगदान देने का आग्रह किया।

शिक्षा, कौशल और उद्यमिता से आगे बढ़ेगा समाज : ओपी चौधरी

कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि विकसित भारत-2047 का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब समाज का हर वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा। उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज देश की उत्पादक शक्ति है।

उन्होंने युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास, उद्यमिता और आधुनिक तकनीक से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

ओबीसी मोर्चा चलाएगा जनजागरण अभियान : अशोक साहू

ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि समाज की एकता, जागरूकता और संगठनात्मक शक्ति ही सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि मोर्चा का उद्देश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति को भाजपा की विचारधारा और सरकार की विकास योजनाओं से जोड़ना है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा, संपर्क और समर्पण के भाव से समाज में व्यापक जनजागरण अभियान चलाने का आह्वान किया।

प्रबुद्धजनों का हुआ सम्मान

सम्मेलन में पिछड़ा वर्ग समाज के प्रबुद्धजनों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग संभाग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button