ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
रायपुर

प्रफुल्ल कुमार चुने गए छत्तीसगढ़ प्रदेश सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष

रायपुर  | छत्तीसगढ़ प्रदेश सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ की महासमिति की बैठक प्रांताध्यक्ष के चुनाव हेतु दिनाँक 10/11/2024 को गुरु घासी दास सांस्कृतिक भवन रायपुर में किया गया  जिसमें संघ संविधान के नियमानुसार प्रांताध्यक्ष का कार्यकाल तीन वर्ष पूर्ण होने पर प्रांताध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन किया गया |

जिसमे मुख्य निर्वाचन अधिकारी  रविंद्र तिवारी संरक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ एवं सह निर्वाचन अधिकारी  एस. पी. देवांगन उप प्रांताध्यक्ष  छत्तिसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ अधिकृत रहे निर्वाचन की प्रक्रिया में  मुकेश टंडन के द्वारा प्रांताध्यक्ष पद हेतु  प्रफुल् कुमार का नाम प्रस्तावित किया गया |

जिसमे और कोई अन्य नाम प्रस्तावित नहीं होने के कारण सर्व सहमति से प्रदेश के समस्त 33 जिलाध्यक्षों के सहमति से  प्रफुल्ल कुमार को पुनः आगामी तीन वर्ष हेतु निर्वाचित किया गया ।

निर्वाचन प्रक्रिया के उपरांत मुख्य निर्वाचन अधिकारी  रविंद्र तिवारी जी एवं  एस पी देवांगन जी के साथ साथ प्रदेश के समस्त जिलाध्यक्षों के द्वारा नव निर्वाचित प्रांताध्यक्ष को माल्यार्पण कर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया एवं  प्रफुल्ल कुमार के द्वारा अपने उद्बोधन का शुरुआत करते हुए पूर्व से गठित प्रदेश कार्यकरिणी को भंग करने की घोषणा पत्र हुए|

आगामी 2 दिवस में नया प्रदेश कार्यकरिणी एवं जिले स्तर और संभाग स्तर में  नवीन कार्यकरिणी का गठन करने हेतु निर्देशित किया गया साथ में समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को और अधिक संगठित हो कर पुनः नए जोश और ऊर्जा के साथ पदाधिकारियों का साथ देते हुए संगठन को मजबूती प्रदाय करने पर जोर दिया गया l

एवं 4 वर्ष के अल्प अवधि के ऐतिसासिक कीर्तिमान स्थापित कर संगठन को बुलंदियों पर पंहुचाने में अहम योगदान देने वाले समस्त जिला एवं प्रांत प्रतिनिधियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया lकार्यक्रम के अंत में पूर्व महामंत्री देवानंद रात्रे के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ साथ विभिन्न जिलों से आए जिलाध्यक्षों एवं प्रदेश और संभाग प्रभारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया l

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button