ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
भिलाई

ट्रक हाईवा डम्फर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

सुपेला ; प्रार्थी अनिल कुमार राय निवासी लक्ष्मी नगर सुपेला द्वारा थाना सुपेला उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 31.10.2024 को ट्रक हाईवा डम्फर क्रमांक सीजी 08 व्ही 1058 को चन्दूलाल चन्द्राकर अस्पताल नेहरू नगर के बगल पेट्रोल पंप में खड़ी किया था। जिसे अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ले गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सुपेला में चोरी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधो पर नियंत्रण करते हुए अधिक से अधिक माल मशरूका बरामद करने के निर्देश प्राप्त है।  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर भिलाई)  सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय भिलाई नगर  सत्यप्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में थाना सुपेला पुलिस द्वारा माल-मुल्जिम की पता तलाश में लगी हुई थी।

आस-पास में लगे सीसीटीव्ही फुटेज खंगाला गया। सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर माल मुल्जिम का पता तलाश किया जा रहा था। पता तलाश के दौरान ज्ञात हुआ कि प्रार्थी की ट्रक हाईवा डम्फर ग्राम ढाबा(बोरी) क्षेत्र में देखा गया है।

मुखबीर सूचना के आधार पर पता तलाश हेतु ग्राम ढाबा(बोरी) क्षेत्र रवाना हुआ था हाईवा डम्फर ग्राम ढाबा(बोरी) रोड में खराब होने से खड़ी किया था जिसे आरोपी हरीश यादव एवं हेमराज साहू के कब्जे से बरामद किया।

आरोपियों से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकारते हुए प्रार्थी की ट्रक हाईवा डम्फर चन्दूलाल चन्द्राकर अस्पताल के बगल स्थित पेट्रोल पंप से चोरी करना बताया। आरोपियांे को आज दिनांक 10.11.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, उप निरी. मनीष बाजपेयी, प्र.आर. अमर सिंह, आर. सूर्य प्रताप सिंह, दुर्गेश सिंह, सुरेन्द्र गिरी एवं रविन्द्र बांधव का विशेष योगदान रहा।

अप. क्र.  1169/2024  धारा 303(2), 3(5) भादवि

ट्रक हाईवा डम्फर सीजी 08 व्ही 1058 कीमती 10 लाख रूपये।

आरोपी (1) हरीश यादव पिता संतोष यादव उम्र 20 साल निवासी दनिया बोरी जिला-दुर्ग, हाल पता- पदुम नगर भिलाई-3,

(2) हेमराज साहू पिता प्रेमलाल साहू उम्र 20 साल निवासी ग्राम परसदापार पोष्ट नवागांव थाना बोरी जिला-दुर्ग।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button