ब्रेकिंग
राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर...
दुर्ग

भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग में रक्तदान शिविर का आयोजन

दुर्ग। भारती विश्वविद्यालय और भारती चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के संयुक्त तत्वधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त संकाय के विद्यार्थियों तथा प्राध्यापकों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा किया गया।

एनएसएस प्रकोष्ठ के संयोजन डाॅ. स्नेह कुमार मेश्राम ने बताया कि युवा विद्यार्थियों में रक्तदान के महत्व को समझाने तथा जरूरतमंद व्यक्तियों हेतु रक्तदान कर रक्त एकत्रित करने के उद्देश्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ब्लड बैंक, डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर की टीम का सहयोग प्राप्त हुआ।

रक्तदान शिविर में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र कुमार स्वर्णकार, भारती ग्रुप के सी.ओ.ओ. श्री प्रभजोत सिंह भूई के अतिरिक्त प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर द्वारा कुल 61 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। ज्ञात हो कि भारती विश्वविद्यालय और भारती चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन करते हैं।

भारत में खून की कमी की समस्या से जूझ रहा है। दुर्घटना, रक्तस्त्राव, प्रसवकाल और ऑपरेशन में लोगों को खून की आवश्यकता पड़ती है। थेलेसिमिया, ल्यूकिमिया, हीमोफिलिया जैसे अनेंक रोगों से पीड़ित व्यक्तियों के शरीर को भी बार-बार रक्त की आवश्यकता रहती है, अन्यथा उनका जीवन खतरे में रहता है। जिसके कारण उनको खून चढ़ाना अनिवार्य हो जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button