ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारियों का सांकेतिक धरना, वेतन विसंगति दूर करने सहित कई मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़

श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था द्वारा फौजी भाइयों के लिए राखियों का भेजा गया स्नेह-संदेश

दुर्ग  | देश की रक्षा में सदैव तत्पर रहने वाले हमारे वीर फौजी भाइयों के सम्मान में श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था द्वारा एक विशेष रक्षाबंधन अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत दुर्ग,भिलाई से बहनों द्वारा स्नेहपूर्वक राखियां एकत्र की गईं।

संस्था की संस्थापिका अध्यक्ष नीतू श्रीवास्तव जी द्वारा जानकारी दी गई कि इस पावन कार्य में समाज के विभिन्न वर्गों का अद्भुत सहयोग प्राप्त हुआ। महिला स्व सहायता समूहों, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों, एवं फाउंडेशन के समर्पित सदस्यों ने मिलकर हजारों राखियां तैयार कीं, जिनमें केवल धागा नहीं, बल्कि प्यार,आशीर्वाद,सम्मान की भावनाओं की एक मजबूत डोर पिरोई गई है।यह कार्यक्रम दुर्ग के वार्ड नंबर–13 पुराना आमापारा शीतला मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मध्य मंडल के मंडल अध्यक्ष हरीश बंटी चौहान ,संस्था के संरक्षक अंजन राय चौधरी , दुर्ग जिला अध्यक्ष प्रीति खरे, उपाध्यक्ष साधना चौधरी , महासचिव रूपलता साहू , सचिव शंकर सक्सेना ,भिलाई जिला अध्यक्ष ज्योति श्रीवास्तव,शैलेश वर्मा ,रोशनी साहू ,श्वेता सिंह ,सोनिया सोनी ,रेखा गुप्ता ,नंदनी चंद्राकर ,अंजू ,लीला ,अनीता श्रीवास्तव जी,कमलेश्वरी निषाद,फौजी हरप्रीत और सभी भाई ने अपनी पूर्ण भागीदारी निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button