ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दुर्ग

शहर में गंदगी फैलाने वालों पर निगम की सख्ती,आयोजन समितियों को पत्र, सफाई का जिम्मा खुद उठाने के निर्देश

दुर्ग | नगर पालिक निगम, निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने शहर क्षेत्र का किया निरीक्षण, उन्होंने धार्मिक और सामाजिक आयोजनों के बाद शहर में फैलने वाली गंदगी पर कड़ा रुख अपनाया है। आयुक्त सुमित अग्रवाल ने सभी आयोजन समितियों को पत्र जारी कर साफ चेतावनी दी है कि कार्यक्रम के दौरान या बाद में सार्वजनिक स्थलों पर फैलने वाला कचरा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं निपटान नियम, 2016 का उल्लंघन है और इसके लिए आयोजक पूरी तरह जिम्मेदार होंगे।

भंडारा, रैली और कार्यक्रमों से बढ़ रही समस्या

निगम के अनुसार, शहर में समय-समय पर धार्मिक भंडारे, शोभायात्रा, रैली और सामाजिक सभाओं का आयोजन किया जाता है। इन कार्यक्रमों में शामिल लोग भोजन करने के बाद डिस्पोजेबल प्लेट, गिलास, बोतल और आतिशबाज़ी से उत्पन्न कचरा सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर फेंक देते हैं। इससे न केवल शहर की सुंदरता बिगड़ती है, बल्कि साफ-सफाई व्यवस्था भी बाधित होती है।

नियम उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

आयुक्त ने पत्र में स्पष्ट किया कि इस तरह की लापरवाही ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं निपटान नियम, 2016 का सीधा उल्लंघन है। इस स्थिति में आयोजन समिति पर अर्थदंड लगाया जाएगा और आवश्यकतानुसार कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

स्वयं के व्यय से करनी होगी सफाई

निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने निर्देश दिया है कि आयोजक अपने कार्यक्रम से उत्पन्न कचरे की सफाई और निपटान की व्यवस्था स्वयं के व्यय से करें। यदि आयोजक ऐसा नहीं करते हैं, तो निगम अपनी ओर से सफाई करवाएगा और उसका खर्च आयोजन समिति से वसूला जाएगा।

पूरी जिम्मेदारी आयोजकों की होगी

निगम ने दोहराया कि साफ-सफाई व्यवस्था प्रभावित होने या नियम उल्लंघन की स्थिति में पूरी जिम्मेदारी आयोजन समिति की होगी। शहर की स्वच्छता और सौंदर्य बनाए रखने के लिए निगम ने सभी आयोजकों से सहयोग की अपील भी की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button