ब्रेकिंग
30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्... CHO संघ की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: CMHO बेमेतरा डॉ. अमृत लाल रोहलदेकर निलंबित ‘शुभम’ बने नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) के दुर्ग संभाग अध्यक्ष, संगठन ने जताया भर... गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय OBC सूची में रावत जाति को शामिल कराने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राज्य पिछड़ा... अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर 1.48 लाख की ठगी स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग बच्चे डोंगरगढ़ पहुंचे, छावनी पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी को मृत्युदंड
छत्तीसगढ़दुर्ग

18 से 20 जून तक दुर्ग निगम में लगेगा तीन दिवसीय वृहद पंजीयन शिविर, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने विशेष अभियान

दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे विश्वास के विकास के, जन कल्याण के अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा 18 जून से 20 जून 2026 तक तीन दिवसीय वृहद पंजीयन शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर निगम के श्रद्धेय मोतीलाल वोरा सभागार में आयोजित होगा, जिसका उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शिविर के सफल संचालन एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी के रूप में उप आयुक्त मोहन साहू तथा सहायक नोडल अधिकारी के रूप में कार्यपालन अभियंता प्रकाशचंद धवनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शिविर में नागरिकों को विभिन्न हितग्राही मूलक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों का पंजीयन किया जाएगा। आयोजन स्थल पर मंच, विद्युत एवं साउंड सिस्टम, पेयजल एवं अल्पाहार, साफ-सफाई, प्रचार-प्रसार, कंप्यूटर व्यवस्था, पंजीयन काउंटर, स्वागत, अतिथि सत्कार तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दायित्व सौंपे गए हैं।

नगर निगम प्रशासन ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने विभाग से संबंधित आवश्यक सामग्री, टेबल, कंप्यूटर एवं अन्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करें, ताकि शिविर में आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

नगर निगम दुर्ग ने नागरिकों से अपील की है कि वे शिविर में पहुंचकर शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंजीयन कराएं। यह अभियान शासन की जनहितकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button