ब्रेकिंग
प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र
बिलासपुर

वर्दीधारी की बदसलूकी, मंदिर में वृद्ध महिला से पैसे छीने

बिलासपुर। रतनपुर के महामाया मंदिर परिसर में महिला से एक खाकी वर्दी धारी ने छुट्टे लेने के नाम पर दिन भर की कमाई चिल्हर दो सौ रुपये लेकर रफूचक्कर हो गया। घटना के बाद खाकी वर्दी धारी को महिला इधर-उधर ढूंढने भटकती रही।

मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखने पर आरोपी खाकी वर्दी धारी की शारीरिक भाषा संदिग्ध लगी। आरोपी पुलिस कर्मी है या कोई और जांच में ही सामने आ पाएगा।

फिलहाल, मामले की शिकायत रतनपुर थाने में नहीं की गई है। लेकिन घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

भैंसों जेवरा निवासी भक्तिन रतनपुर स्थित महामाया मंदिर परिसर में ही आसरा लेकर अपनी आजीविका चला रही है। शाम सवा पांच बजे अन्य भिक्षुओं के साथ वीआईपी निकासी गेट की ओर बैठी हुई थी।

इसी दौरान खाकी वर्दी में एक आदमी आया और दो सौ रुपए के खुल्ले की मांग की। उसने पांच सौ रुपए होने की बात कहकर उसका चिल्हर कराके दो सौ रुपए लौटाने की बात कही।

भक्तिन उसे अपने पास जमा दिन भर की कमाई के चिल्हर दो सौ रुपए दे दिए। खाकी वर्दी धारी चिल्हर दो सौ रुपए लेकर चला गया। इधर भक्तिन अब अपने दो सौ रुपए के लिए खाकी वर्दी धारी व्यक्ति की राह देखती रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button