ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, शीतकालीन सत्र में पेश होगा विधेयक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर बड़ा संकेत देते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार आगामी विधानसभा के शीतकालीन सत्र में UCC का विधेयक पेश करेगी। इसके साथ ही राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में प्रक्रिया तेज हो गई है।

मुख्यमंत्री ने कर्नाटक रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत में बताया कि सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में गठित समिति UCC के मसौदे पर काम कर रही है। समिति की रिपोर्ट और आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद विधेयक को शीतकालीन विधानसभा सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समान नागरिक संहिता को लेकर गंभीर है और इसे लागू करने के लिए सभी संवैधानिक एवं कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रभावी कानून बनाना है।

कांग्रेस के प्रदर्शन पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक और राजनीतिक दल को शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी की, जो किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। ऐसे मामलों में कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

कर्नाटक दौरे पर जाएंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने बताया कि वे कर्नाटक के सत्य साईं ग्राम में आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हो रहे हैं। इस दौरान वे विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजनों से मुलाकात करेंगे और कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा भी करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button