ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

राशन कार्ड को प्रॉपर्टी टैक्स से संलग्न करना अनुचित: महापौर बाकलीवाल ने आयुक्त को पत्र लिखकर सुधारने के दिये निर्देश

दुर्ग । निगम महापौर धीरज बाकलीवाल ने राशन कार्ड को प्रापर्टी टेक्स के साथ संलग्नीकरण करने के निर्णय को अनुचित बताते हुए निगम आयुक्त सुमीत अग्रवाल को पत्र लिखा है। इसके अतिरिक्त निविदाओं में हो रही अनियमितताओंं के साथ निगम मुख्यालय में उच्चाधिकारियों की बिना सूचना के अनुपस्थिति का उल्लेख करते हुए व्यवस्था में सुधार करने का निर्देश दिया है।

बाकलीवाल ने कहा है कि राशन कार्ड बनाने व नवीनीकरण के लिए प्रापर्टी टेक्स की रसीद की अनिवार्यता से शहर की जनता को भारी परेशानी हो रही है। बहुत से ऐसे लोग है जिन्हें प्रापर्टी टेक्स भरने के बाद भी राशन कार्ड बनाने व राशन कार्ड के नवीनीकरण के नाम पर भटकना पड़ रहा है।

श्री बाकलीवाल ने इसे तुगलकी फरमान बताते हुए इसे तत्काल निरस्त करने के लिए कहा है। श्री बाकलीवाल ने कहा है कि अति आवश्यक मूलभूत सुविधाओं जैसे पेंशन, पानी, स्ट्रीट लाईट सड़क एवं गड्ढो के भराव व रिपेयरिंग के कार्य में भी भारी ढिलाई बरती जा रही है जिसके कारण आये दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है और आम नागरिक जान माल का शिकार हो रहा है।

श्री बाकलीवाल ने निविदाओं में हो रही अनियमितताओं का भी पत्र में जिक्र किया है और कहा है कि इससे निगम की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे है और जनमानस में नगर निगम की छवि भी धूमिल हो रही है। उन्होने कहा है निविदा की प्रक्रिया निर्धारित नियमों और प्रावधानो के अनुरूप नही की जा रही है। इसमें निष्पक्षता और पारदर्शिता का पालन किया जाना आवश्यक है।

श्री बाकलीवाल ने इसकी जांच कर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा है।
महापौर श्री बाकलीवाल ने पत्र में आगे कहा है कि निगम मुख्यालय में कार्यालयीन अवधि में विभिन्न कार्यालयों में उच्चाधिकारीगण बिना सूचना के अनुपस्थित रहते हैं और अपने व्यक्तिगत कार्यो में लगे रहते हैं।

ऐसी स्थिति लंबे समय से बनी हुई है और बार बार शिकायतों के बावजूद व्यवस्था मेंं सुधार नही हो रहा है। यही नही अधिकारीगण आम जनता व जनप्रतिनिधियों के भी फोन नही उठाते जिसके कारण जनप्रतिनिधियो को अपने वार्ड की मूलभूत समस्याएं साफ सफाई सड़क बिजली पानी के निराकरण में भी कठिनाई हो रही है। श्री बाकलीवाल ने पत्र में उल्लेखित सभी विषयों पर तत्काल निराकरण करके इसक ी लिखित जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button