ब्रेकिंग
मौसम विभाग का अनुमान: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में होगी झमाझम बारिश ट्रंप-ईरान समझौते पर इजरायल की आपत्ति, मध्य पूर्व में फिर बढ़ा तनाव छत्तीसगढ़ विधानसभा का पावस सत्र 13 से 17 जुलाई तक, पांच दिनों तक गूंजेंगे जनहित के मुद्दे स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को जन्मदिन पर कर्मचारी संगठनों ने दी शुभकामनाएं महापौर निधि के कार्यों की हुई समीक्षा, अधिकारियों से मांगी प्रगति रिपोर्ट पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु कैंप लगाने की मांग, जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव ने सौंपा ज्ञाप... छुईढोड़ा में दिखा विशालकाय किंग कोबरा…! वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू…ग्रामीणों में दहशत…यहां द... हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से खेती का नया रास्ता कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू ... संत गाडगे बाबा के आदर्शों पर चलकर समरस, स्वच्छ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करें : मुख्यमंत्री विष...
रायपुर

सरकार की नई पहल: बीपीएल परिवारों को मिलेगी मृत्यु सहायता, 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद

रायपुर।  विष्णु के सुशासन में सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं संचालित की जा रही है। छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न योजनाओं में से एक समाज कल्याण विभाग की ओर से राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना किसी भी बीपीएल परिवार के लिए वरदान है।

इस योजना के तहत बीपीएल परिवार के ऐसे सदस्य जिनके कमाई से परिवार की आजीविका चलती हो ऐसे कमाऊ सदस्य की मृत्यु हो जाने पर उनके वारिस मुखिया को अनुदान सहायता के रूप में बीस हजार रुपए की सहायता दी जाती है।

इस योजना में वह व्यक्ति पात्र होगा जिनकी बीपीएल सर्वे सूची में नाम दर्ज हो। इस आवेदन को ग्राम पंचायत या जनपद पंचायत में ग्रामीण क्षेत्र के निवासी जमा कर सकते हैं। इसी प्रकार शहरी क्षेत्र के निवासी नगर पंचायत, नगरपालिका या नगर निगम में आवेदन जमा कर सकते हैं।

इस योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेजों में आवेदन पत्र के साथ परिवार के मृतक व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र, जिसमें मृतक की आयु मृत्यु दिनांक को 18 वर्ष से अधिक एवं 60 वर्ष से कम हो, बीपीएल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र की छाया प्रति, एक रंगीन पासपोर्ट फोटो और छत्तीसगढ़ का मूल निवासी प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button