प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर राजीव नगर में बने पीएम आवास के घरों में जले ‘आशीर्वाद के दीप’ लाभार्थियों ने कहा—झुग्गी से पक्के मकान तक का सपना मोदी जी के कारण ही हुआ मुमकिन..
भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक दिनेश देवांगन के नेतृत्व में लाभार्थियों को किया मिठाई वितरण..

दुर्ग। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर गया नगर वार्ड के राजीव नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत झुग्गी से मुक्ति पाकर पक्के मकान का सपना साकार करने वाले लाभार्थियों ने ‘आशीर्वाद का दीप’ जलाकर प्रधानमंत्री मोदी जी के दीर्घायु एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की। भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एवं दुर्ग संभाग प्रभारी दिनेश देवांगन के नेतृत्व में लाभार्थियों के घर-घर जाकर मिठाई वितरित कर प्रधानमंत्री जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
इस दौरान पर वही गया नगर स्थित शिव-हनुमान मंदिर में लाभार्थियों एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान शिव जी के शिवलिंग के समक्ष 25 दीप प्रज्वलित कर महाआरती कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के निरंतर राष्ट्रसेवा एवं दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर प्रकोष्ठ के सह संयोजक दिनेश देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एक जनसेवक के रूप में निरंतर राष्ट्रसेवा में जुटे हुए हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक का उनका सफर जनता-जनार्दन के आशीर्वाद और विश्वास से संभव हुआ है। प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं ने गरीब और जरूरतमंद परिवारों को केवल पक्का मकान ही नहीं, बल्कि सम्मान और सुरक्षित जीवन का आधार दिया है। राजीव नगर के इन परिवारों के जीवन में आया बदलाव इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।


उन्होंने कहा कि भाजपा के ‘सेवा, संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘देश संवारने में आशीर्वाद हमारा’ कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों के घरों में ‘आशीर्वाद के दीप’ प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु जीवन एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की गई।प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों ने कहा कि कभी वे झुग्गियों में रहने को मजबूर थे, लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से आज उन्हें अपने पक्के मकान का सुख मिला है। इससे उनके जीवन स्तर में बड़ा बदलाव आया है। प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिवस पर दीप जलाकर वे उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन एवं निरंतर देशसेवा की कामना कर रहे हैं।
कार्यक्रम में वार्ड पार्षद एवं जलकार्य प्रभारी लीना दिनेश देवांगन, बूथ अध्यक्षगण उत्तम साहू, मंजूषा तिवारी,धन्नू लाल साहू,अशोक सोनी,लता शर्मा प्रीति गुप्ता,प्रमिला सोनी,महेश साहू,संतोष यादव,राधा चंद्राकर,सुरेश गुप्ता,सुनीता देवांगन,कुंती गुप्ता,पुष्पा मानिकपुरी,सतीश साहू,ईश्वर साहू,अंजली सेन,केसरबाई गोस्वामी, लक्ष्मी साहू,संजय गुप्ता,राधिका नेताम,संगीता पटोरिया,कला चौधरी,मालती गुप्ता,राम प्यारी गुप्ता,संध्या दुबे,बसंती दुबे, सूरजा गोड सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी उपस्थित रहे।














