ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
दुर्ग

दुर्ग जिले में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बादल सागर को जिला बदर आदेश

दुर्ग  | जिला दण्डाधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 (क), (ख) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए|

अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बादल सागर को जिला दुर्ग और उसके सीमावर्ती जिलों से एक वर्ष के लिए बाहर जाने का आदेश दिया है।

यह आदेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के प्रतिवेदन पर पारित किया गया है। बादल सागर, जो कि थाना नेवई का आदतन अपराधी है, उसके खिलाफ थाना

दुर्ग में आपराधिक गतिविधियों से संबंधित पांच मामलों में विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज हैं।

उसकी क्रूर प्रवृत्तियों और अपराधिक गतिविधियों के कारण क्षेत्र में दहशत फैली हुई है, और उसके खिलाफ गवाही देने में लोग भयभीत रहते हैं।

जिला दण्डाधिकारी ने अपने आदेश में कहा कि बादल सागर को 06 जनवरी 2025 से एक सप्ताह के भीतर दुर्ग जिले के अलावा रायपुर, बेमेतरा, बालोद, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और धमतरी जिलों की सीमाओं से बाहर जाने का आदेश दिया गया है।

एक वर्ष तक वह इन जिलों की सीमाओं में बिना न्यायालयीन आदेश के प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

पुलिस द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार, बादल सागर के कृत्यों में अन्य अपराधिक प्रवृत्तियों वाले लोग भी शामिल होते हैं,

जिससे उसका हौसला और बढ़ता जा रहा है। ऐसे में उसकी गतिविधियों पर नियंत्रण और अंकुश लगाना अत्यंत आवश्यक था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button