ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

कृष्णा यादव का सपना हुआ साकार, परिवार के साथ पहुँचे खुद के आवास पर, खुशी के कारण आंखों में आए आंसू

दुर्ग | दुर्ग नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत बैगापारा  निवासी कृष्णा यादव पिता सीताराम यादव उम्र 53 वर्ष की खुशी का ठिकाना नही रहा।पूरा हो चुके खुद के पीएम आवास में उन्होंने पूरे परिवार के साथ कदम रखा तो खुशी के कारण आंखों में आंसू आने लगे।

उन्होंने बताया कि जिंदगी भर कवेलू के मकान में रहें है। कृष्णा यादव ने प्रधानमंत्री आवास के तहत अपना खुद का पक्का सुंदर आशियाना बनवा लिया।

गरीबी और शरीर की लाचारी से तंग आकर मैं हिम्मत हार चुका था, मेरा एक पैर पूरी तरह से शून्य है. ऐसी तंगी  हालत  में कच्चे मकान में रहना  बहुत ही दुखद प्रतीत होता था,शरीर की लाचारी, पैसे की तंगी, परिवार की जिम्मेदारी, भाई की मजदूरी ऊपर से कच्चा मकान बारिश की दिनों में रहना दूर्लभ हो गया था।

छानी वाला खप्पर का मकान होने की वजह से हर साल रिपेयरिंग करवाने का झंझट के लिए अपनी लाचारी एवं मज़बूरी पर आंसू बहाया करता था। खप्पर वाले मकान में बारिश के दिनों में पानी टपकता रहता था इस स्थिति में परिवार के साथ में रहना मज़बूरी थी, हमेशा अपनी किस्मत को कोसता था।

मोहल्ले के दोस्तों से इस बात की जानकारी मिली कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाया जा सकता है। तब वार्ड के पार्षद से मुलाकात कर जानकारी लिया कि किस तरह से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवाया जा सकता है। नगर निगम कार्यालय पहुंचा तो वहां के अधिकारियां ने सारे दस्तावेज एवं आवश्यक कार्रवाई के बारे में जानकारी दिया।

जैसे-जैसे मुझे बताया गया मैं उसे सारे दस्तावेज भरकर दे दिया। निगम के अधिकारियों ने मेरे घर का निरीक्षण किया तथा समय-समय पर मुझे मार्गदर्शन करते रहे। प्रधानमंत्री आवास की सूची में नाम आने के साथ राशि मेरे खाते में आना शुरू हो गया और मकान बनना प्रारंभ हो गया।

इस तरह से मेरा मकान बनकर तैयार हो गया। मैं कभी सपने में नहीं सोचा था कि मेरा पक्का मकान होगा जो मेरे मॉ-बाप, दादा नहीं बनवा सके उसे आज सरकार ने बनवा दिया। मैं प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय जी का बहुत-बहुत शुक्रगुजार हूं जिनके सहयोग से मुझे एक पक्का ओर सुंदर मकान मिल गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button