ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
बिलासपुर

चलती ट्रेन में अभिनेत्री ज्योत्सना ताम्रकार पर हमला, लूटपाट की कोशिश में घायल, रेलवे सुरक्षा पर उठे सवाल

बिलासपुर | छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय फिल्म अभिनेत्री ज्योत्सना ताम्रकार के साथ ट्रेन यात्रा के दौरान लूटपाट और मारपीट की सनसनीखेज़ घटना सामने आई है। यह वारदात उस समय हुई जब वे रीवा से बिलासपुर की यात्रा कर रही थीं और ट्रेन कटनी जंक्शन के आउटर सिग्नल पर रुकी थी।

ज्योत्सना ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर पूरी घटना की जानकारी दी है। उनके मुताबिक, “एक युवक, जिसने अपने चेहरे को कपड़े से ढँका हुआ था, अचानक ट्रेन में चढ़ आया और मेरा पर्स और मोबाइल छीनने की कोशिश की। जब मैंने उसका हाथ पकड़ने की कोशिश की, तो उसने मेरी आँखों के नीचे जोर से मुक्का मारा और भाग निकला।”

हमले में अभिनेत्री को चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि ट्रेन के अन्य डिब्बों में भी चोरी की घटनाएं हुईं, जिससे साफ है कि यह एक अकेले व्यक्ति की नहीं, बल्कि संगठित गिरोह की हरकत है।

रेलवे हेल्पलाइन पर शिकायत, लेकिन कार्रवाई शून्य

घटना के तुरंत बाद अभिनेत्री ने रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन ना ही तत्काल पुलिस पहुँची और ना ही कोई ठोस कार्रवाई अब तक हुई है।उन्होंने राज्य सरकार और रेलवे प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इस घटना ने न केवल ज्योत्सना को, बल्कि अन्य यात्रियों को भी भयभीत कर दिया है।यात्रियों में यह चिंता गहराई है कि यदि एक महिला सेलिब्रिटी भी चलती ट्रेन में सुरक्षित नहीं, तो आमजन की सुरक्षा का क्या भरोसा?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button