ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़दुर्ग

ऑपरेशन विश्वास में बड़ी सफलता, 850 नग नशीली टैबलेट के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग | दुर्ग पुलिस द्वारा ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत प्रतिबंधित नशीली दवाईयों के बिक्री के खिलाफ छेड़े गये अभियान के तहत दुर्ग कोतवाली पुलिस को अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली दवाईयाँ विक्रय करने वाले को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुयी हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पूरे जिले में नशीली दवाईयों का कारोबार के खिलाफ अभियान छेड़ा गया है। दिनांक 03.08.2025 को मुखबिर सूचना मिली कि पुलगांव नाला ब्रिज के नीचे मंदिर के पास में एक व्यक्ति अवैध धन अर्जित करने के लिये प्रतिबंधित नशीली दवाईयां (टेबलेट) रखकर विक्रय करने० के लिये ग्राहक तलाश कर रहा है। मुखबिर की सूचना निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ किया गया |

जो अपना नाम अरविंद दास वैष्णव पिता कन्हैया दास वैष्णव उम्र 35 वर्ष निवासी मोती पारा स्टेशन रोड दुर्ग डॉक्टर शरद पाटनकर क्लिनीक के सामने दुर्ग थाना व जिला दुर्ग (छ.ग.) बताया। आरोपी के कब्जे से NITRAZEN TABLETS I.P. NITZASCAN – 10 10 mg कुल 850 नग टेबलेट कीमत 3825/- रूपये एवं ब्रिकी रकम 650/- रूपये एवं एक विवो कंपनी का पुरानी इस्तेमाली मोबाईल को वजह सबुत समक्ष गवाहान के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

आरोपी का कृत्य धारा 21(सी), 27(क) एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अपराध घटित करना पाये जाने पर विधिवत् गिरफ्तार कर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में उनि उदय शंकर झा, प्र.आर. चेतन साहू, मनोज निर्मलकर, आरक्षक भेनेश्वर सिंह ठाकुर, थॉमसन पीटर, भूपेन्द्र बघेल की सराहनीय भूमिका रही।

नाम आरोपी:- अरविंद दास वैष्णव* पिता कन्हैया दास वैष्णव उम्र 35 वर्ष निवासी मोती पारा स्टेशन रोड दुर्ग डॉक्टर शरद पाटनकर क्लिनीक के सामने दुर्ग थाना व जिला दुर्ग

जप्त सामग्री:- NITRAZEN TABLETS I.P. NITZASCAN – 10 10 mg कुल 850 नग टेबलेट कीमती 3825/- रूपये एवं ब्रिकी रकम 650/- रूपये एवं एक विवो कंपनी का पुरानी इस्तेमाली मोबाईल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button