ब्रेकिंग
कर्ज चुकाने के लिए रची ऑनलाइन ठगी की साजिश, घर छोड़ने का झांसा देकर खाते से उड़ाए 45 हजार रुपये; दो ... डबरापारा में धारदार हथियार लेकर लोगों को धमका रहा था युवक, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा महादेव सट्टा ऐप मामले में बड़ा एक्शन! मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, CBI लेकर पहुंची... बेटे को बिना लाइसेंस बाइक देना पिता को पड़ा भारी, सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद पिता-पुत्र दोनों... सेवानिवृत्ति के दिन ही कर्मचारियों को PPO एवं पेंशन संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग:- छत्तीसगढ़... दीपावली से पहले बाजार क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने अभियान दुर्ग में एक करोड़ की चोरी का सनसनीखेज खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार; 47.64 लाख नकद ... अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्शेवाड़ा के निधन पर छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने जताया गहरा शोक, मातृ शक्... जमीन खरीदने के नाम पर लाखों की ठगी, रजिस्ट्री के बाद खुला ऐसा राज कि उड़ गए होश आरोग्य भारती छत्तीसगढ़ में प्रतिमा सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरगुजा में हर्ष का माहौल
दुर्ग

मातर उत्सव: दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने किया सम्मिलित

दुर्ग। यादव समाज द्वारा दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झोला , मचांदूर में मातर, त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इसमें दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

उन्होंने मातर स्थल पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण जी की पूजा अर्चना कर यादव समाज के लोगों सहित समस्त ग्रामवासी को मातर उत्सव व भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं  दी।  इस दौरान राउत नाचा की धुन पर यादव समाज व अन्य समाज के लोग जमकर थिरके। साथ ही अखाड़ा का आयोजन किया गया और रात में रंगा रंग छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुआ।

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने इस बेहतर आयोजन के लिए यादव समाज सहित ग्रामवासी की सराहना की और इसी तरह सामाजिक एकता को बनाए रखने निवेदन किया । मातर उत्सव पूरे छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाया जाता हैं।

छत्तीसगढ़ के गांवो में मातर, मेला मंडाई छत्तीसगढ़ की परंपरा है। यहां सुरहोती (दीपावली) के अगले दिन गोवर्धन पूजा और उसके बाद के दिन को “मातर” कहा जाता है। “मातर” में मा का अर्थ है माता और तर यानी उनकी शक्ति को जगाना। इस पर्व में गाय की पूजा की जाती है। छत्तीसगढ़ में यह पर्व मुख्य रूप से यादव ( राउत, ठेठवार, पहटिया) समाज  के लोगो के द्वारा मनाया जाता है, परंतु अन्य समाज के लोग भी इसमे शामिल होते है।

यादव समुदाय के लोग घर-घर जिनके घरों में गोवंश पाले जाते है, जा कर दोहा, नाचा करते है।और सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मनीष बेलचंदन, गुलाब बेलचंदन, चंद्र प्रकाश बेलचंदन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश बेलचंदन, दुखित बेलचंदन,अश्वनी देशमुख, पुकेश बेलचंदन, परशु पटेल,भगत यादव, वीरेन्द्र अमृत,गोपी देशमुख, परस राम  दुलार अमृत,प्रवीण यदु, फलेंद्र राजपूत सोनू राजपूत,नवाब खान,योगेश पटेल,धनराज साहू ,जस,लोक, बैसाखू राम साहू,दयालु यादव, प्रीत यादव , तोरण साहू ,युवराज सिंह साहू,राधेश्याम बेस, गजेन्द्र साहू सरपंच,लेखन साहू जनपद सदस्य सहित बड़ी संख्या यादव समाज के लोग व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button