ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
छत्तीसगढ़

दुर्ग पुलिस का तड़के तड़के बड़ा ऑपरेशन: चाकूबाज, नशा तस्कर और असामाजिक तत्वों पर एक साथ गिरी गाज

दुर्ग|  दुर्ग पुलिस ने बुधवार सुबह पूरे जिले में एक विशेष अभियान चलाकर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। अपराध नियंत्रण और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्यवाही सुबह 5 बजे एक्शन मोड में शुरू की गई। सभी थाना और चौकियों से अलग-अलग टीमें बनाकर एक साथ कई ठिकानों पर दबिश दी गई।

पूरे जिले में चला विशेष अभियान

इस अभियान की निगरानी नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग, छावनी, भिलाई नगर के अलावा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी पाटन, धमधा और उप पुलिस अधीक्षक एसीसीयू के नेतृत्व में की गई। एन्टी क्राइम और साइबर यूनिट के साथ थानों की संयुक्त टीमों ने चाकूबाजी, नशे की तस्करी और अवैध गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर शिकंजा कसा।

कई आरोपियों पर दर्ज हुआ मामला

अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 08 आरोपियों पर आर्म्स एक्ट, 06 पर आबकारी एक्ट, 02 पर एनडीपीएस एक्ट, और 42 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की।

आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तारियां:

  • थाना सुपेला: सांमत रामटेके, राहुल चौरसिया
  • थाना दुर्ग: राजसारथी
  • थाना मोहन नगर: राहुल गाड़ा, करण कन्नौजे
  • थाना उतई: अमित यादव, आकाश सिंह, शिवानी गिरी
  • आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही:
  • थाना सुपेला: मनिन्दर सिंह, पूरन चौहान, विजय महतो
  • थाना भिलाई नगर: राजेन्द्र, जयप्रकाश, सन्नी जैन
  • एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही:
  • थाना उतई: भोजा बाई, अजय कुमार
  • ऑपरेशन विश्वास के तहत बड़ी संख्या में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत असामाजिक तत्वों पर जिलेभर में कुल 42 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई:

  • थाना सुपेला: 10
  • थाना भिलाई नगर: 06
  • थाना मोहन नगर: 08
  • थाना दुर्ग: 02
  • थाना छावनी: 04
  • थाना जामुल: 02
  • थाना उतई: 06
  • थाना पाटन: 04

अपराधियों में मचा हड़कंप

दुर्ग पुलिस की इस एक्शन से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है। जिन इलाकों में पहले खुलेआम चाकूबाजी और नशे का कारोबार चलता था, वहां अब सन्नाटा पसरा है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान आने वाले दिनों में और भी सख्त रूप से जारी रहेगा।

पुलिस का संदेश: “अपराधियों को नहीं मिलेगी बख्शीश”

दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले को अपराधमुक्त बनाने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार होती रहेगी। प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, नियमित निगरानी और ठोस इंटेलिजेंस पर आधारित रेड से असामाजिक तत्वों की कमर तोड़ी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button