ब्रेकिंग
फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम...
दुर्ग

कलेक्टर ने धान संग्रहण केन्द्र अरसनारा का किया निरीक्षण

दुर्ग | कलेक्टर  ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज अरसनारा के धान संग्रहण केन्द्र का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने अरसनारा में स्थित सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक एवं किसानों से चर्चा की। संग्रहक केंद्र में अब तक 6887 मेट्रिक टन भण्डारण हुआ है।

बेमेतरा, कवर्धा, खैरागढ़ जिलों की समितियों से भी धान लाया जा रहा है। कलेक्टर  चौधरी ने स्टेकों को ढ़ककर रखने, पानी निकासी हेतु नाली की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने हमालों की टोली को 5 से बढ़ाकर 7 करने कहा। प्रतिदिन आ रही गाड़ियों को तुरंत खाली करने की व्यवस्था करने व स्टेक प्लान के अनुसार ही भण्डारण करने के निर्देश दिए।

धान उपार्जन केंद्र ननकट्ठी का भी लिया जायजा:

कलेक्टर  चौधरी ने धान उपार्जन केन्द्र ननकट्ठी का भी अवलोकन किया।

केंद्र के प्रबंधक ने बताया कि अब तक लगभग 800 किसान 40164 क्वि. धान बेच चुके है। कुल 25930 किलो धान का उठाव हो चुका है।

कलेक्टर  चौधरी ने ननकट्टी केंद्र में नये स्टाक का चुनाव करके केन्द्र बनाए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने समय समय पर धान की आद्रता एवं गुणवत्ता का जांच कर खरीदी करने को कहा।

ग्राम कृषि विस्तार अधिकारी एवं प्रभारी को रोज की धान आवक की स्टेकिंग करने एवं गुणवता की जांच करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी खाद्य नियंत्रक  टी.एस. अत्री, डी.एम.ओ.  भौमिक बघेल व अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button