ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को 71,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को भर्ती अभियान ‘रोजगार मेला’ में 71,000 से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।

यह आयोजन देश भर में एक साथ 45 जगहों पर होगा, जहां पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सुबह 10:30 बजे कार्यक्रम से जुड़ेंगे।

यह नियुक्तियां गृह मंत्रालय, डाक विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग सहित विभिन्न मंत्रालयों/विभागों में की गई हैं।

पीएमओ के अनुसार, रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में ये एक और कदम है।

इससे पहले 29 अक्टूबर को, पीएम मोदी ने रोजगार मेले को संबोधित किया था और वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए थे।

रोजगार मेले की शुरुआत अक्टूबर 2022 में हुई थी। इसके तहत अब तक 13 मेलों का आयोजन किया जा चुका है। जिसमें साढ़े आठ लाख से ज्यादा युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button