ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
भिलाई

थाना वैशाली नगर, खुर्सीपार एवं भिलाई क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की वारदातों का पर्दाफाश 9 अपराधों में संलिप्त 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 लाख रुपए की मशरूका बरामद

खुर्सीपार | थाना वैशाली नगर एवं थाना खुर्सीपार में दिनांक 08.05.2025 को प्रार्थी बी प्रभावती एवं थाना खुर्सीपार में प्रार्थी ए.मीना द्वारा रिर्पोट दर्ज कराया गया कि सुबह टहलते समय दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पीछे से वाहन में आकर गले में पहने सोने की चैन को छीन कर भाग गये की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध किया गया। एक ही दिन में चेन स्नेचिंग की वारदात एक्टिवा व मोटर सायकल में आकर आरोपियों द्वारा की गई थी।

उक्त घटनाओं को अत्यंत गंभीरता से लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग  विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) के द्वारा माल-मुलजिम की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तारी हेतु दिशा निर्देश दिये गये थे जिसके परिपालन में पूराने चैन स्नेचरो के संबंध में पतासाजी की जा रही थी पतासाजी के दौरान चेन स्नेचिंग का फरार वांछित आरोपी दीपक उर्फ दीप सिंह चोरी के एक्टिवा वाहन में खुर्सीपार क्षेत्र में दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ गया|

बारिकी से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने साथी सूरज उर्फ गेंडा उड़िया के साथ दिनांक 08.05.25 को थाना वैशाली नगर क्षेत्र एवं थाना खुर्सीपार क्षेत्र से महिलाओं के गले से सोने चेन छिनने का अपराध स्वीकार किया एवं आगे पूछताछ करने पर थाना भिलाई नगर सेक्टर 08, सडक 01 में उम्र दराज महिला से दिनांक 03.05.2025 को एक चेन स्नेचिंग करना बताया।

चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने हेतु दिनांक 30.04.25 को छावनी चौक से मोटर सायकल एवं दिनांक 06.05.25 को कबीर नगर रायपुर से एक्टिवा चोरी करना स्वीकार किया ।

चेन स्नेचिंग से प्राप्त मशरूका सोने की चैन एवं पैण्डल को रायपुर निवासी मंजू साहू को चोरी का होना बता कर बजार मूल्य से कम कीमत में बेचना बताया था आरोपी की निशानदेही पर मशरूका सोने की चेन एवं पेण्डल मंजू साहू पति कृष्ण कुमार साहू, निवासी रायपुर से जप्त किया गया है।

थाना खुर्सीपार के 02, स्मृति नगर के 01, वैशाली नगर के 01 चेन स्नेचिंग के प्रकरणों में फरार चल रहा था। इस प्रकार हाल के 03 चैन स्नेचिंग के प्रकरण पूर्व के 04 चेन स्नेचिंग के प्रकरण तथा मोटर सायकल एवं एक्टिवा चोरी के आरोपी दीप सिंह एवं उसके साथी सूरज उर्फ गंेण्डा उड़िया तथा सोने का चैन, पैण्डल खरीदने वाली महिला मंजू साहू को आज दिनांक 12.05.25 को गिरफ्तार कर माननीय न्ययालय पेश किया जा रहा है।

   गिरफ्तार आरोपी:-

(1)        दीपक उर्फ दीप सिंह

(2)        सूरज बढई उर्फ गेंडा

(3)        मंजू साहू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button