ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

उधारी की वापसी मांगने पर महिला के साथ मारपीट

दुर्ग। मोहल्ले के ही आदतन अपराधी को उधारी में पैसा देना प्रार्थिया को भारी पड़ गया। जब प्रार्थिया ने अपना पूरा पैसा वापस मांगा तो आरोपी ने उसके साथ जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। प्रार्थिया की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है।

पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया शत्रुपा ताम्रकार शिक्षक नगर वार्ड नंबर 7 मिनी स्टेडियम के गेट नंबर 3 के पास रहती है और वहीं पर उसकी चाय की भी दुकान है।

21 जनवरी की दोपहर को 3:00 बजे उसकी दुकान पर मोहल्ले का ही रहने वाला आरोपी शिवम चंद्राकर जो कि आदतन अपराधी है, वह आया। उसने शत्रुपा से पूर्व में उधारी में पैसा लिया था।

उससे प्रार्थिया ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने उसे आधी रकम 15000 रुपए ऑनलाइन दिया। जब प्रार्थिया ने कहा कि उसे पूरे पैसों की जरूरत है और उसे पूरे पैसे चाहिए।

तब आरोपी ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्के से मारपीट की। इससे प्रार्थिया को गाल, आंख के नीचे, हाथ,पीठ आदि में चोटे आई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button