ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

तीन साल की बच्ची ने जैसे ही ‘राधे-राधे’ कहा, प्रिंसिपल ने उठाया डंडा… फिर?

दुर्ग  | छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नर्सरी की मासूम बच्ची को ‘गुड मॉर्निंग’ की जगह ‘राधे-राधे’ बोलने पर स्कूल प्रिंसिपल ने बेरहमी से पीटा और मुंह पर टेप चिपका दी। यह घटना नंदिनी नगर थाना क्षेत्र के बागडुमर स्थित मदर टेरेसा इंग्लिश मीडियम स्कूल की है।

बच्ची के पिता प्रवीण यादव ने थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि उनकी साढ़े तीन साल की बेटी स्कूल से लौटी, तो वह डरी-सहमी और रोती हुई थी। पूछने पर बच्ची ने बताया कि स्कूल की प्राचार्य ईला ईवन कोल्विन ने उसे इसलिए पीटा क्योंकि उसने ‘गुड मॉर्निंग’ की जगह ‘राधे-राधे’ कहा था। परिजनों के मुताबिक बच्ची की कलाई पर डंडे से पिटाई के निशान थे और उसके मुंह पर टेप चिपकाई गई थी |

पुलिस ने आईपीसी और किशोर न्याय अधिनियम 2015 के तहत प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में बच्ची के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए और स्कूल की लापरवाही भी उजागर हुई। आरोपी प्राचार्य को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

घटना के बाद की कार्रवाई:

  • – पुलिस ने आरोपी प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया है।
  • – स्कूल की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
  • – स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने स्कूल की मान्यता रद्द करने और पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button