ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

चुनाव के दौरान जिला दुर्ग पुलिस की बडी कार्यवाही चौकी जेवरा सिरसा , थाना मोहन नगर , एसीसीयु दुर्ग ,आबकारी विभाग दुर्ग की संयुक्त कार्यवाही

दुर्ग | जितेन्द्र शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन में  सुखनंदन राठौर (रापुसे) अति. पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) दुर्ग एवं हेमप्रकाश नायक उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दुर्ग भिलाई, अजय सिह (रा.पु.से.) उप पुलिस अधीक्षक दुर्ग, एलेक्जेंडर किरो उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) दुर्ग , के मार्गदर्शन में निरीक्षक शिव चंद्रा  थाना प्रभारी मोहन नगर दुर्ग , चौकी प्रभारी जेवरा सिरसा पुरूषोत्तम कुर्रे के नेतृत्व में अवैध शराब का जखीरा पकडने मे दुर्ग पुलिस को बडी कामयाबी मिली है।

मुखबीर से पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला को सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम डाण्डेसरा बटऊहा खार के पास रोड किनारे कुछ व्यक्ति शराब के पेटी के साथ खड़े है मुखबीर सूचना पर कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) दुर्ग , एसीसीयु की टीम , चौकी जेवरा सिरसा की टीम  आबकारी विभाग दुर्ग के संयुक्त टीम गठित कर अवैध शराब को पकडने निर्देशित किया गया ।

कार्यवाही हेतु चौकी जेवरा सिरसा स्टाफ , गवाहन मय वाहन, विवेचना कीट के साथ रेड कार्यवाही हेतु रवाना हुआ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया। रेड कार्यवाही दौरान मौके पर 02 व्यक्ति शराब के साथ ग्राम डाण्डेसरा बटऊआ खार में पकड़ा गया। जो अपना नाम पता क्रमशः 01. धनराज निषाद 02. विजय कुमार निषाद बताया अन्य दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गया।

पकडे गये आरोपीगणो से पूछताछ करने पर ग्राम खाण्डेसरा को पंकज निषाद एवं ग्राम भेडरारा के किशन मानिकपुरी के साथ टाटा एस वाहन से शराब लाकर मौके पर डम्प करना बताये। मौके पर आरोपी धनराज निषाद के कब्जे से 314 पेटी, प्रत्येक में 48 नग 180 एमएल का प्लास्टिक शीशी में भरा रायल ब्लू विस्की शराब एवं एक मोटर सायकल स्प्लेण्डर सीजी 07 ए आर 2785 व आरोपी विजय कुमार निषाद के कब्जे से 47 पेटी प्रत्येक में 48 नग 180 एमएल प्लास्टिक शीशी में भरा रायल ब्लू विस्की शराब बरामद किया गया।

आरोपी धनराज निषाद के कब्जे से 314 पेटी रायल ब्लू विस्की शराब कुल 2712.960 बल्क लीटर कीमती 2260800 रूपये व आरोपी विजय निषाद के कब्जे से 47 पेटी रायल ब्लू विस्की शराब कुल 406.080 बल्क लीटर कीमती 338400 रूपये जुमला 31190. 400 बल्क लीटर कीमती 26,00,000 रूपये जप्त किया गया।

इसी क्रम मे मुखबीर की सूचना मिलने पर थाना मोहन नगर , एसीसीयु टीम दुर्ग एवं आबकारी विभाग दुर्ग टीम के संयुक्त धमधा रोड दुर्ग सब्जी मंडी थाना मोहन नगर जिला दुर्ग में वाहन टाटा माजदा क्रमांक CG 08 AU 0756 में अवैध रूप से शराब का पेटी भरा हुआ खडा हुआ है कि बताये अनुसार घटना स्थल धमधा रोड सब्जी मंडी दुर्ग पहुचकर देखा तो वाहन टाटा माजदा क्रमांक CG 08 AU 0756 में एक व्यक्ति ड्राईवर सीट में गाडी को छुपाव हासिल कर बैठा था जिसे घेराबंदी कर नीचे उतारकर नाम पता पूछने पर अपना नाम लखन भैसा पिता जोहरी भैसा उम्र 38 साल बेडगांव थाना बेडगांव जिला गढचिरौली महाराष्ट्र का रहने वाला बताया तथा वाहन में शराब भरा होना पाया ।

जिसमे देशी मदिरा प्लेन 81 पेटी कीमत करीब 3,00,000 रूपये तथा वाहन टाटा माजदा क्रमांक CG 08 AU 0756 कीमत करीब 08 लाख रूपये कुल जुमला 11,00,000 रूपये को बरामद कर बरामदगी किया गया ।

आरोपी लखन भैसा, नितिन धमगाये , निर्मल धमगाये एवं ममता धमगाये का कृृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से मौके पर आरोपी लखन भैसा पिता जोहरी भैसा उम्र 38 साल बेडगांव थाना बेडगांव जिला गढचिरौली महाराष्ट्र 2. ममता धमगाये पति निर्मल धमगाये उम्र 47 साल साकिन कोर्ची थाना कोर्ची जिला गढचिरौली महाराष्ट्र को दिनांक 13.02.2025 विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

चौकी जेवरा सिरसा थाना पुलगांव अपराध क्रमांक 48/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट

नाम आरोपी :-

  1. धनराज निषाद पिता कांशी राम निषाद उम्र 21 वर्ष साकिन डांडेसरा चौकी जेवरा सिरसा थाना पुलगांव जिला दुर्ग छ.ग.।
  2. विजय कुमार निषाद पिता बुधारू निषाद उम्र 31 वर्ष साकिन नगपुरा वार्ड नंबर 18 चौकी नगपुरा थाना पुलगांव जिला दुर्ग छ.ग.।

जप्ती 361 पेटी शराब कीमती 26,00,000 रूपये व   एक स्प्लेंडर मोटर सायकल कीमती 50,000 रूपये कुल कीमत 26,50,000 रूपये ।

थाना मोहन नगर  का अपराध क्रमांक 58/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट

नाम आरोपी :-

  1. लखन भैसा पिता जोहरी भैसा उम्र 38 साल बेडगांव थाना बेडगांव जिला गढचिरौली महाराष्ट्र,
  2. ममता धमगाये पति निर्मल धमगाये पता बस स्टाप जवल कोर्ची गडचिरोली महाराष्ट्र

जप्ती

81 पेटी देशी शराब कीमती 3,00,000 रूपये व माजदा वाहन क्रमांक CG 08 AU 0756 कीमती करीब 08 लाख रूपये कुल कीमती करीबन 11,00,000 रूपये

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button