ब्रेकिंग
दुर्ग शहर में आकृषित पार्थिव शिवलिंग का मधुर गीतों एवं मंत्रोच्चारण के साथ हुआ रुद्राभिषेक दुर्ग में कार का शीशा तोड़ ₹4.90 लाख चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी समेत 5 आरोपी गिरफ्तार हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलसचिव गिरफ्तार, महिला कर्मचारी के वेतन से ₹1.49 लाख के गबन का आरोप दुर्ग में खूनी लूटकांड: सरपंच के पति की बीच सड़क पर हत्या, 4 हजार रुपये और मोबाइल लेकर भागे आरोपी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के... छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की विशेष साधारण सभा संपन्न दुर्ग पुलिस का बड़ा अभियान: जुआ, सट्टा और ऑनलाइन सट्टा के 120 मामलों में 477 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.65 क... हाईटेंशन टावर के पार्ट्स चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, वाहन व चोरी का सामान बरामद अवैध संबंध के शक में पत्नी की हंसिया से वार कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार पीछा कर युवती से छेड़छाड़, इंस्टाग्राम पर अश्लील पोस्ट करने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार
दुर्ग

शक्ति नगर तालाब प्रदूषित कर मछलियों को मारने के मामले में निगम ने कराया मोहन नगर थाने में एफआईआर दर्ज:

दुर्ग | नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 17 के शक्ति नगर तालाब में मछलियों के मरने और पानी दूषित होने के मामले में मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।

अज्ञात पर धारा 279 और 325 के तहत कार्रवाई करते हुए मामले में जांच शुरू कर दी है। 25 जून को शक्ति नगर तालाब वार्ड 17 में मछलियां मरने की वजह से क्षेत्र का वातावरण बदबूदार हो गया। साथ ही पानी काला होने की वजह से चर्म रोग की आशंका के चलते लोगों ने उसका उपयोग बंद कर दिया।

धीरे धीरे वातावरण बदबूदार होने से क्षेत्र वासियों को परेशानी होने लगी।जिसकी शिकायत नगर निगम से की गई।

मामला सामने आने के बाद इसे गंभीरता से लेते हुए महापौर  अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर सफाई दरोगा मनोहर सिन्धे द्वारा मोहन नगर पुलिस ने 28 जून को अज्ञात के खिलाफ जुर्म दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।अज्ञात व्यक्ति का पता लगाने का प्रयास किया जा जाएगा रहा कि तालाब में किसने दवा का छिड़काव किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button