ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
छत्तीसगढ़

हिंदू महासम्मेलन के मंच से मोहन भागवत का संबोधन, साल के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ में विशेष आयोजन

छत्तीसगढ़  : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत 31 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के एकदिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे रायपुर जिले के अभनपुर क्षेत्र अंतर्गत सोनपैरी गांव में आयोजित विशाल हिंदू महासम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। यह आयोजन प्रदेश में वर्ष के अंतिम दिन एक बड़े वैचारिक और सांस्कृतिक समागम के रूप में देखा जा रहा है।

महासम्मेलन में प्रख्यात राष्ट्रीय संत असंग देव जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान सनातन परंपरा, सामाजिक सौहार्द, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए जाएंगे।

आयोजकों के अनुसार, इस महासम्मेलन में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से संत-महात्मा, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी वर्ग और बड़ी संख्या में आमजन के पहुंचने की संभावना है। आयोजन को लेकर स्थानीय स्तर पर उत्साह का माहौल है।

हिंदू सम्मेलन समिति ने जानकारी दी है कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, पार्किंग और बैठक व्यवस्था को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए समिति के स्वयंसेवक तैनात रहेंगे।

आयोजन समिति ने प्रदेशवासियों, विशेषकर सनातन विचारधारा से जुड़े नागरिकों से अपील की है कि वे समय से पहले कार्यक्रम स्थल पहुंचकर महासम्मेलन को सफल बनाएं और आयोजन के दौरान अनुशासन व व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button