ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय पर्यावरण प्रभारी सरोज पांडेय,विधायक गजेंद्र यादव व मेयर अलका बाघमार ने प्रगति नगर बोरसी मैदान में वृक्षा-रोपण कर पर्यावरण की शुरुवात:

दुर्ग | नगर निगम द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्य शासन के निर्देशानुसार एक पेड़ मां के नाम से पर्यावरण एवं पृथ्वी के प्रति जागरूकता और संरक्षण के लिए आज महाराजा चौक से साइकिल रैली निकाली गई। मुख्य अतिथि भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पर्यावरण राष्ट्रीय प्रभारी सरोज पांडेय, विधायक गजेंद्र यादव, मेयर अल्का बाघमार, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक,कमिश्नर सुमित अग्रवाल,सभापति श्याम शर्मा, प्रभारी काशीराम कोसरे और एमआईसी सदस्य, पार्षद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली महाराजा चौक से प्रगति मैदान बोरसी में समापन किया गया।

मेयर अलका बाघमार ने महाराजा चौक में साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पर्यावरण दिवस पर साइकिल रैली निकलकर पर्यवारण संरक्षण और शहर को हरियाली की दिशा में संवारने बडी संख्या में विधायक गजेंद्र यादव ने सभापति श्याम शर्मा बच्चो व पर्यावरण प्रेमियों के साथ सायकिल रैली में शामिल हुए।

प्रकृति से जो पाया है उसे लौटाने का प्रयास है पौधा-रोपण,आज प्रगति मैदान बोरसी में पौधरोपण कार्यक्रम भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, विधायक गजेंद्र यादव, मेयर अल्का बाघमार, कमिश्नर सुमित अग्रवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, सभापति श्याम शर्मा, प्रभारी काशीराम कोसरे और वार्ड पार्षद साजन जोसफ व एमआईसी द्वारा एक पेड़ मां के नाम से पर्यावरण एवं पृथ्वी के प्रति जागरूकता और संरक्षण के लिए नागरिको के साथ फलदार व छायादार पौधरोपण किया।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने कहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए आज प्रगति मैदान में विभिन्न प्रकार के पर्यावरण को देखते हुई पौधरोपण किया।

उन्होंने कहा की स्वच्छ बनाए रखने एवं प्रदूषण से बचाए रखने हेतु पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण करना बहुत आवश्यक है हमारे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व हराभरा प्राकृति प्रदान करना हमारा कर्तव्य ही नहीं जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा आम नागरिकों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।

विधयाक गजेंद्र यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण आवश्यक है।कहा कि बिगड़ते पर्यावरण से धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है। जिससे मानव जीवन जीव जंतु व पेड़ पौधे पर बुरा असर पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि शास्त्रों में भी पौधारोपण को लाभकारी बताया गया है।

महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने कहा कि एक पेड़ सौ पुत्र के समान होता है।नतीजतन हर एक लोगों को कम से कम एक एक पौधा निश्चित रूप से लगाने क् अपील की।उन्होंने सभी को दिलाया संकल्प,उपस्थित लोगों को संकल्प दिलाते हुए कहा कि हम सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए।ताकि पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।उन्होंने छात्र-छात्राओं व नगर वासियों को फलदार व छायादार वृक्ष लगाने की अपील की।

सभापति श्याम शर्मा ने कहा यह केवल पौधारोपण नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों को एक स्वच्छ, हरित और सुंदर वातावरण सौंपने की दिशा में एक सशक्त कदम है।

प्रभारी काशीराम कोसरे ने कहा हमारे पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पेड़ लगाना बेहद जरूरी है।पेड़ लगाएं, जीवन बचाएं।इस अवसर पर एमआईसी सदस्य देवनारायण चन्द्राकर,नरेंद्र बंजारे,शेखर चन्द्राकर,लीना दिनेश देवांगन,मनीष साहू,ज्ञानेश्वर ताम्रकर,नीलेश अग्रवाल,उषा टावरी,सरिता मिश्रा व पार्षद गण,कार्यक्रम के नोडल अधिकारी मोहेंद्र साहू,कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,वीपी मिश्रा,उद्यान प्रभारी अनिल सिंह मौजूद रहें।वृक्षारोपण के बाद प्रगति मैदान बोरसी में अतिथियों द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कार दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button