ब्रेकिंग
लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ... ऑटो में बैठाकर 74 हजार की चोरी, पुरानी भिलाई पुलिस ने चालक और साथी को दबोचा
दुर्ग

दिवाली की सौगात: दुर्ग, बालोद और बेमेतरा के 46 प्रधान आरक्षकों को प्रमोशन

दुर्ग | दुर्ग रेंज के अंतर्गत पुलिसकर्मियों के लिए दिवाली से पहले एक बड़ी खुशखबरी आई है, दुर्ग जिले के 37, बालोद जिले के 6 और बेमेतरा जिले के 3 प्रधान आरक्षकों को प्रमोशन देकर सहायक उप निरीक्षक बनाकर उनके सेवाकाल में नया मोड़ दिया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, राम गोपाल गर्ग ने इन प्रमोशनों को स्वीकृति प्रदान करते हुए आदेश जारी किए। इस प्रमोशन प्रक्रिया के तहत दुर्ग जिले में 11, बालोद में 23 और बेमेतरा के 12 रिक्त पदों पर पुलिसकर्मियों की पोस्टिंग की गई है। जो कि पी. पी कोर्स करने के उपरांत सहायक उप निरीक्षक के पद से पदोन्नति कर पदस्थ किया जाएंगे।

इस प्रमोशन से पुलिसकर्मियों के मनोबल में वृद्धि होगी और उन्हें अपने कार्य को और अधिक उत्साह व समर्पण के साथ करने की प्रेरणा मिलेगी। पुलिस महानिरीक्षक श्री गर्ग ने सभी पदोन्नत सहायक उप निरीक्षकों को बधाई दी और उनसे आगामी चुनौतियों के प्रति तैयार रहने की अपेक्षा जताई।

इस कदम से दुर्ग रेंज में पुलिस बल की क्षमता में सुधार होगा, जिससे नागरिकों की सुरक्षा और सेवाओं में और भी प्रभावी बदलाव देखने को मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button