ब्रेकिंग
फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम...
Uncategorized

स्वदेशी मेला: स्थानीय कला और संस्कृति का महोत्सव, 150 से अधिक स्टाल लगेंगे

कवर्धा |  14 अक्टूबर 2024 को कवर्धा शहर के स्थानीय पीजी कॉलेज मैदान में 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक स्वदेशी मेला का आयोजन किया जाएगा ,स्वदेशी जागरण फाउंडेशन की इकाई भारतीय विपणन विकास केंद्र द्वारा छत्तीसगढ़ के महानगरों में स्वदेशी मेले का सफल आयोजन किया जाता है। ज्ञात हो कि उपमुख्यमत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से पहली बार कवर्धा में इसका आयोजन किया जा रहा है|

विगत दिनों सांसद संतोष पाण्डेय ने स्वदेशी मेला की तैयारियों की शुरुआत मेला स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया था,स्वदेशी मेला में विभिन्न राज्यों से स्वदेशी उत्पादों के हैंडीक्राफ्ट, हैंडलूम के अलावा लखनऊ, बिहार, मध्यप्रदेश, दिल्ली, पंजाब और कश्मीर तक के स्टाल की प्रदर्शनी लगेगी साथ ही प्रतिदिन भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा स्वदेशी मेला आयोजन के लिए स्थानीय स्तर पर संचालन समिति का गठन किया गया है|

इसके अतिरिक्त स्थानीय उत्पादों को भी मेले में प्रदर्शनी के लिए स्थान दिया जाएगा स्वदेशी मेले का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना तथा लोगों तक स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूकता पैदा करना है स्वदेशी मेला को लेकर जिले के नागरिकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है स्वदेशी मेला में 150 से अधिक स्टाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम कें लिए मंच और संचालन के लिए आफिस का भव्य सेटअप बनाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button