ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

लखनपुर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं लगे सीसी कैमरे, बढ़ते अपराध और महिलाओं की असुरक्षा पर शासन मौन

लखनपुर | लखनपुर शहर सहित उसके ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की भारी कमी देखी जा रही है। क्षेत्र में आज तक कहीं भी सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। चोरी, छेड़खानी और अन्य आपराधिक घटनाओं में दिन-प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है, जिससे विशेष रूप से महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई बार शिकायतें देने के बावजूद न तो पुलिस प्रशासन और न ही नगर पंचायत या पंचायत स्तर पर कोई ठोस कदम उठाया गया है। शासन की ओर से जारी “स्मार्ट सुरक्षा” जैसी योजनाएं केवल कागजों पर ही सिमट कर रह गई हैं।

छत्तीसगढ़ शासन से मांग की जा रही है कि लखनपुर शहर और उसके सभी ग्राम पंचायतों में तत्काल प्रभाव से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, ताकि अपराधों पर नियंत्रण पाया जा सके और आम जनता विशेषकर महिलाओं को सुरक्षित माहौल मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button