ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

भव्य शोभायात्रा, भंडारा के साथ स्वर्णीय महोत्सव का समापन

दुर्ग। बाबा रामदेव मंदिर, गंजपारा दुर्ग के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समित्ति द्वारा स्वर्ण जयंती महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।  4 से 15 सितंबर तक प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक आयोजन आयोजित किये गए।
स्वर्ण जयंती महोत्सव के अवसर पर दुर्ग में पहली बार बाबा रामदेव जी की संगीतमय सम्पूर्ण कथा का जीवंत झांकी के साथ वाचन किया गया, जिसमें वृंदावन के प्रसिद्ध कथा वाचक श्याम देव शास्त्री द्वारा कथा सुंदर एवं मधुर वाचन किया गया। कथा के विश्राम के पश्चात मंदिर मन्दिर परिसर में बाबा को 56 भोग प्रसादी चढ़ाई गयी ततपश्चात राजस्थान के प्रसिद्ध भजन गायक देवेंद्र पमार द्वारा बाबा के सुंदर एवं मधुर गीत गाये जिसमें देर रात्रि तक भक्तगण झूमते नाचते रहे।

स्वर्ण जयंती महोत्सव के समापन के अवसर पर बाबा रामदेव जी की ऐतिहासिक एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसके स्वागत विभिन्न स्थानों में अलग अलग समाज संघटन समितियों द्वारा किया गया। शोभायात्रा में ऊंट घोड़ा बाजा धुमाल संगीत बैंड पार्टी के साथ साथ हजारों की संख्या में धर्मप्रेमी नाचते गाते झूमते हुए भ्रमण किये । शोभायात्रा रामदेव मंदिर से गंजपारा, शनिचरी बाजार, गांधी चौक, जैन गली, तमेरपारा लुचकि तालाब ,फरिस्ता कम्प्लेक्स, इंदिरा मार्किट पुराना बस स्टैंड ,भाजपा कार्यालय, शनिचरी बाजार सत्तीचौरा होते हुए बाबा रामदेव मंदिर पहुचकर बाबा की आरती के साथ विश्राम किया गया।
शोभायात्रा में गंजपारा दुर्गाउत्सव समित्ति लाला गुपचुप बाल गणेश उत्सव समिति कशोधन गुप्ता समाज राम मंदिर समिति जलाराम मिष्ठान श्री साई मंदिर समिति कसारडीह पूर्व पार्षद अमृत लोढा सत्तीचौरा दुर्गाउत्सव एवं गणेशोत्सव समित्ति जन समर्पण सेवा सँस्था भट्टड़ किराना एवं अन्य समाज समाजिक धार्मिक सँस्था द्वारा शोभायात्रा का स्वागत फूलों की वर्षा करके जल शर्बत मिष्ठान फल फ्रूट्स नमकीन वितरण करके किया गया। शोभायात्रा को लेकर पूरे शहर में धार्मिक माहौल देखने को मिला पूरे शहर के धर्मप्रेमियों द्वारा बाबा की शोभायात्रा का स्वागत आरती की गई। स्वर्णीय महोत्सव के समापन के कार्यक्रम में प्रातः 9 बजे सवामणी का अयोजन किया गया।

जिसमें सैकड़ों धर्मप्रेमियों द्वारा बाबा को सवामणी प्रसाद स्वरूप चढ़ाई गयी। प्रातः 10 बजे से सुंदरकांड का अयोजन किया गया जिसमें गणेश मिश्रा राजनांदगांव द्वारा सुंदर एवं मधुर गीतों के साथ सुंदरकांड पाठ किया गया, ततपश्चात दोपहर 12 बजे बाबा रामदेव जी की आरती की गई उसके बर्फ मंदिर परिसर में महाभंडारा का अयोजन किया गया जिसमें लगभग 4 हजार से अधिक धर्मप्रेमीयों ने प्रसादी ली।

कार्यक्रम के अयोजन में अरुण वोरा, धीरज बाकलीवाल, राजेश यादव, विठ्ठलदास भूतड़ा, चतुर्भुज राठी, अशोक राठी अध्यक्ष माहेश्वरी पंचायत मुकेश राठी अध्यक्ष बाबा रामदेव मंदिर समिति रमेश राठी कृष्णकांत दुबे डॉ शंकर दम्मानी नीतू गांधी राधेश्याम राठी प्रवीण भूतड़ा बिरदीचंद सोनी राजू फुफलिया लक्की अग्रवाल मनोज टावरी सुरेश गुप्ता राजेश शर्मा ओमप्रकाश टावरी कमल राजपुरोहित गोविंद गुप्ता राधेश्याम चांडक विजय केला हरीश केला दिनेश केला रश्मि चांडक उषा राठी ममता टावरी वंजु राठी मनीषा राठी माया राठी गीता भूतड़ा पुष्पा राठी निशा राठी शकुन देवी दुबे चंदा शर्मा गायत्री शर्मा लता शर्मा भाग्यश्री साबू प्रीति साबू शीतल मंत्री कंचन भूतड़ा सुप्रिया भूतड़ा रीना खंडेलवाल एवं सैकड़ों धर्मप्रेमी उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button