ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़दुर्ग

शराब पीकर वाहन चलाने एवं अड्डेबाजी करने वालो के ऊपर की गई वैधानिक कार्यवाही

दुर्ग  : दुर्ग पुलिस व्दारा नव वर्ष के परिप्रेक्ष्य में सड़क दुर्घटना को ध्यान में रखते हुए “ऑपरेशन सुरक्षा” अभियान के अंतर्गत सड़क पर प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की रक्षा और परिवहन व्यवस्था को सुरक्षित बनाने की दिशा में विगत दिनों अभियान चलाया जा रहा है |

अभियान के तहत शराब का सेवन कर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था, इसी तारतम्य में वाहन दुर्घटना को रोकने के लिए यातायात दुर्ग पुलिस व्दारा कुल 277 वाहनों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया l

इसी तरह “ऑपरेशन विश्वास” अभियान के अंतर्गत शराब का सेवन कर अपराध घटित करने वालो तथा अपराधों के रोकथाम एवं अड्डेबाजी कर माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वो तथा अवैध गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों को प्रतिबंधित किए जाने हेतु विगत दिनों अभियान चलाया गया|

अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत आम जगहों में शराब का सेवन करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कुल 11 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए है, जिसमें सुपेला में 3, उतई में 2, दुर्ग, पद्मनाभपुर, अंजोरा, नेवई, नंदिनी नगर व पाटन में 1-1 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया l

दुर्ग पुलिस की यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button