ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
दुर्ग

जिला न्यायालय में अतिरिक्त लोक अभियोजकों की नियुक्ति: न्यायिक प्रणाली को सुदृढ़ करने की दिशा में कदम

दुर्ग। जिला न्यायालय के कुछ अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक, अतिरिक्त लोक अभियोजक की सेवाएं समाप्त करते हुए उनके स्थान पर राज्य की ओर से पैरवी करने के लिए नये अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्तियां उप सचिव प्रशांत कुमार भास्कर विधि और विधि कार्य विभाग मंत्रालय नया रायपुर के आदेश पर की गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक अतिरिक्त लोक अभियोजक सत्येंद्र ठाकुर ,अरशद खान, ललित देशमुख, प्रदीप नेमा, संतोष देवांगन, छन्नू साहू तथा मनीष अखिलेश के स्थान पर राकेश यादव, भावेश कटारे,श्रीमती नंदनी चंद्रवंशी,शेखर प्रसाद, अरविंद चंदेल ,संजय कुमार, अशोक वर्मा को अतिरिक्त लोक अभियोजक नियुक्त किया गया है।

उन्हें शासन द्वारा निर्धारित एवं समय-समय पर संशोधित रिटेनर फीस एवं अन्य फीस देय होगी। उनकी सेवा की अन्य शर्तें छत्तीसगढ़ शासन विधि विभाग मैन्युअल में निर्धारित अनुसार होगी। नियुक्त अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक, अतिरिक्त लोक अभियोजक को शुल्क आदि का भुगतान विधि और विधाई कार्य विभाग के आदेश के अनुरूप देय होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button