ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
Uncategorized

औद्योगिक क्षेत्र और ट्रांसपोर्ट नगर में औचक निरीक्षण: विकास कार्यों की समीक्षा और निर्देश जारी

दुर्ग। थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र, ट्रांसपोर्ट नगर, हथखोज में शुक्रवार को पुलिस के अधिकारियों, नायब तहसीलदार, पेट्रोलिंग स्टाफ ने औचक निरीक्षण किया।

ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक रखने वाले यार्ड का भी निरीक्षण किया गया। रोड में खड़ी ट्रकों को यातायात नियम का पालन करने व व्यवस्थित खड़ी करने की समझाइश दी गई।

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के मार्गदर्शन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल उप पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश तिवारी, थाना प्रभारी पुरानी भिलाई ,खुर्सी पार, जामुल, कुम्हारी, नायब तहसीलदार शेखर कंवर ,

पुलिस पेट्रोलिंग स्टाफ तथा रक्षित केंद्र से पुलिस बल के द्वारा चार अलग-अलग टीम बनाकर पुरानी भिलाई क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र, हथखोज , ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पंजाब रोडवेज ,मनोज रोडलाइंस ,सीएससी, एचटीसी कंपनी के यार्ड का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान ट्रांसपोर्टर से लगातार संपर्क कर अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए सुझाव भी दिए गए। ट्रांसपोर्ट नगर में वाहन चालकों को वाहन व्यवस्थित रूप से खड़ी किए जाने की समझाइए दी गई, जिससे दुर्घटना से बचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button