ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
छत्तीसगढ़

ब्रेकिंग न्यूज़ : अहिवारा विधानसभा के लिए अब अहिवारा में जल्द खुलेगा रजिस्ट्री कार्यालय

अहिवारा लोकप्रिय विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा जी के अथक प्रयास से वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी ने वर्तमान बजट में अहिवारा क्षेत्र में रजिस्ट्री कार्यालय खोलने हेतु स्वीकृति दी है, इसमें नवीन भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की गई है जिससे पूरे अहिवारा नगर पालिका एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षो उल्लास का माहौल बना हुआ है।

बहुत दिनों से यह मांग थी की आसपास के ग्रामीणों को रजिस्ट्री कार्य के लिए धमधा एवं दुर्ग जाना पड़ता है, जिसके कारण किसानों एवं आम नागरिकों को अत्यधिक असुविधा होती है।

अहिवारा में रजिस्ट्री कार्यालय खोलने से आसपास के ग्रामीणों को और यहां के नागरिकों को सुविधा मिलेगी, अहिवारा नगर के बाजार एवं व्यापार की दृष्टि से काफी वृद्धि करेगा, और नए रोजगार का सृजन भी होगा । जिससे यहां के स्थानीय व्यापारियों को लाभ मिलेगा।

आज विधानसभा मंडल के पदाधिकारी

विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू ,

प्रदेश कार्य समिति सदस्य रवि शंकर सिंह जी, जनपद अध्यक्ष लिमन साहू जिला उपाध्यक्ष एवं पुर्व नगर पालिका अध्य्क्ष  नटवर भैया जी अहिवारा मंडल अध्यक्ष राम निर्मलकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लक्ष्मण क्षत्रीय , मंडल उपाध्यक्ष गणेश टंडन, महामंत्री संजय पांडे और अनुज साहू मंडल मंत्री राजा शर्मा,

वरिष्ठ भाजपा नेता वकील तांडी जी, सोशल मीडिया प्रभारी शिव शंकर कश्यप,युवा मोर्चा मंडल मंत्री कीर्ति साहू एवं नेता शेखर साहू, सभी ने विधानसभा में जाकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं अहिवारा के लाडले विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा जी का आभार प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button