ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
दुर्ग

कमिश्नर के मॉर्निंग विजिट के दौरान अपने कर्तव्य से अनुपस्थित पाए जाने पर सुपर वाइजर को नो वर्क नो पेमेंट के तहत वेतन काटने के निर्देश

दुर्ग | नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर की साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर कमिश्नर सुमित अग्रवाल द्वारा प्रतिदिन सुबह शहर के वार्ड क्षेत्रो का साफ सफाई व्यवस्थाओं की मॉर्निंग विजिट कर अधिकारियों आवश्यक दिशा निर्देश दिये जा रहे है।

इसी के साथ कमिश्रर सुमित अग्रवाल ने वार्ड क्रमांक 2 राजीव नगर, वार्ड क्रमांक 4 गया नगर, वार्ड क्रमांक 6 बैगा पारा,वार्ड क्रमांक 10 दूर्गा चौक एवं 11 शंकर नगर के अलावा वार्ड क्रमांक 25 अग्रेसन चौक से लेकर दीनदयाल भवन के पीछे गंदगी पाए जाने और सुपर वाइजर को सख्त निर्देश शाम तक गंदगी को पूरा साफ सफाई कर फ़ोटो लेकर व्हाट्सअप करने की बात कही।

अगर साफ सफाई नहीं हुआ सुपर वाइजर पर कार्रवाही कर कार्य से बाहर करने के निर्देश मौजूद अधिकारी को दिए।सुबह मॉर्निंग विजिट के दौरान….मौजूद रहें।

कमिश्नर ने वार्ड क्रमांक 2 राजीव नगर शौचालय का निरीक्षण कर साफ सफाई व्यवस्था को देखे।उन्होंने शौचालय में सफाई कर्मी की उपस्थित देखी।

वार्ड क्रमांक 4 गया नगर मुक्ति घाम में पहुँचकर साफ सफाई की जानकारी लेने पहुँचे।जहां कमिश्नर के मॉर्निंग विजिट के दौरान अपने कर्तव्य से अनुपस्थित पाए जाने पर अलग अलग वार्ड के 3 सुपर वाइजर को नो वर्क नो पेमेंट के तहत वेतन काटने के निर्देश दिए।

वार्ड 6 बैगा पारा में सफाई का जायजा लेते हुए आम नागरिकों से अपील की सड़क व नालियों में कचरा ना फेके,कचरा सुबह निगम की गाड़ियों को दे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुपर वाइजर को सख्त निर्देश दिए की सड़क में कचरा फेंकने वालों पर जुर्माना की कार्रवाही करेंगे।

कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने वार्ड 11 शंकर नगर मुक्ति धाम का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था के साथ-साथ लकड़ी खटाल का भी निरीक्षण कर जानकारी लिए।

उन्होंने मुक्ति धाम से लगे शौचालय में गंदगी पाए जाने पर सुपरवाइजर को फटकार और शौचालय समिति को नोटिस जारी करने के लिए निर्देश दिए।

वार्ड 10 दुर्गा चौक में शंकर नाला की सफाई के लिए भी विशेष टीम गैंग लगावाकर बेहतर सफाई करवाने निर्देशित किये।कमिश्नर ने कहा कि कोई भी सुपर वाइजर बिना बताए अनुपस्थित रहता है। उस पर सख्त कार्रवाही किए जाने के सख्त निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button