ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
दुर्ग

शिवनाथ तट पर प्रकाश पानी और सफाई की व्यवस्था करें:महापौर

दुर्ग/ नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शिवनाथ स्थित महमरा घाट पर मेला का भव्य आयोजन किया जा रहा है। बुधवार सुबह 8 बजे महाआरती और भगवान शिवजी का रुद्राभिषेक कर विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाएगी।महापौर श्रीमती अलका बाघमार द्वारा आयुक्त सुमित अग्रवाल व निगम अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया।

महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने शिवनाथ तट पर रपटा सहित अन्य जगहों पर सुरक्षा का इंतजाम के लिए बेरीकेट्स लगाने निर्देश दिये।उन्होंने कहा कि शिवनाथ नदी तट पर मेला का आयोजन निगम द्वारा किया गया है।उन्होंने शिवनाथ तट पर श्रद्धालुओं की आस्था के तहत् बर्फ का शिव लिंग स्थापित किया जावेगा जिसकी तैयारी के लिए निर्देश दिए गए है।

उक्त मेले में उपस्थित श्रद्धालुओ व दुकानदारों से निगम प्रशासन की अपील करती है कि पूजा सामग्री,नारियल,फूल व प्रसाद के लोई प्रतिबंधित प्लास्टिक व पॉलीथिन का विक्रय व उपयोग न करें।कचड़ा व गंदगी न करें यदि ऐसा करते पाया गया है

तो निगम जुर्माना की लगा सकती है।उन्होंने कहा कि नदी क्षेत्र को बेहतर ढंग से व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।महाशिवरात्रि पर्व पर नदी क्षेत्र के मुख्य जगहों पर बलून एवं झंडा से सजाने को कहा।इसके अलावा महाआरती और रुद्राभिषेक एवं पूजा अर्चना के लिए स्थल में पंडाल और सफाई ठीक तरह से करने की बात कही।

उन्होनें पूरा शिवनाथ तट में सफाई कर चूना से लाईनिंग करने निर्देश दिये। इसके अलावा मेला स्थल में पानी और प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था करने अधिकारियों को निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उन्होनें बाजार विभाग एवं राजस्व विभाग अधिकारियों से मेला स्थल में लगाये जाने वाले स्टाल की जानकारी ली।उन्होनें कहा महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालु देर रात्रि तक आना-जाना करते हैं इसलिए पार्किंग सहित मार्ग में बेहतर प्रकाश व्यवस्था करने निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान पार्षद देवनारायण चन्द्राकर,नरेंद्र बंजारे,शेखर चन्द्राकर,मनीष साहू,देवनारायण तांडी,श्याम शर्मा,ज्ञानेश्वर ताम्रकर,शशि साहू,गोविंद देवांगन,रंजीता प्रमोद पाटिल,आशीष चन्द्राकर,सरिता विनोद चन्द्राकर,सरस निर्मलकर,मनीष कोठारी,लोकेश्वरी ठाकुर,हर्षिका जैन,सावित्री उमरे,सुरुचि उमरे के अलावा उपायुक्त मोहेंद्र साहू, कार्यपालन अभियंता मोहन पूरी गोस्वामी,स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,बाजार अधिकारी थानसिंग यादव,उपअभियंता करण यादव,मोहित मरकाम सहित अन्य मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button