ब्रेकिंग
साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ...
दुर्ग

एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-1 में 01 मई तक दावा आपत्ति आमंत्रित

दुर्ग |  एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-1 के तहत् नगर पालिका निगम भिलाई अंतर्गत 04 पालना कार्यकर्ता एवं 04 पालना सहायिका तथा नगर पालिक निगम रिसाली अंतर्गत 01 पालना कार्यकर्ता एवं 01 पालना सहायिका की भर्ती किया जाना है।

जिसके लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-01 कार्यालय चिखली मुख्य मार्ग जुनवानी में आवेदन आमंत्रित किया गया था। एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-01 से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका निगम भिलाई अंतर्गत वार्ड क्रमांक 01 आंगनबाड़ी सुमरित नगर खमरिया, वार्ड क्रमांक 41 बिजली पारा छावनी, वार्ड क्रमांक 70 हुड़को एवं वार्ड क्रमांक 09 आरक्षी नगर में 1-1 पालना कार्यकर्ता एवं 1-1 पालना सहायिका हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था।

इसी प्रकार नगर पालिक निगम रिसाली अंतर्गत वार्ड क्रमांक 24 में 1-1 पालना कार्यकर्ता एवं पालना सहायिका तथा वार्ड क्रमांक 03 रूआबांधा बस्ती हेतु आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे।

उपर्युक्त केन्द्रों में प्राप्त आवेदनों के मूल्यांकन पश्चात् मूल्यांकन समिति द्वारा अंतिम मूल्यांकन पत्रक का प्रकाशन किया गया है। उपरोक्त मूल्यांकन पर समस्त आवेदिकाओं से 01 मई 2025 तक एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-01 कार्यालय चिखली मुख्य मार्ग जुनवानी में दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button