ब्रेकिंग
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद...
दुर्ग

सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की जांच,स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत सफाई मित्र सुरक्षा शिविर आयोजित

दुर्ग। नगर पालिक निगम। स्वच्छता जागरूकता अभियान ‘स्वच्छता ही सेवा के तहत गुरुवार को निगम परिसर स्थित मोतीलाल वोरा सभागार पर सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया।इसमें सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की जांचकर उनको दवा वितरित की गई। शिविर का आयोजन राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के सहयोग से किया गया।स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत निगम में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2024 के अंतर्गत सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन में समस्त स्वच्छता दीदियों एवं सफाई कर्मचारियों के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में विभिन्न जांच जैसे रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर जांच, स्वास्थ्य जांच, शुगर जांच, सिकलिन जांच, हिमोग्लोबिन जांच, एच आई वी जांच एवं आयुष्मान कार्ड आदि की जांच की गई।

उक्त शिविर महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, पार्षद उषा ठाकुर,पार्षद प्रकाश जोशी,स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,पीआईयू कुणाल, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर डा. विश्वनाथ पाणिग्रही ने भी अपना स्वास्थ्य जांच करवाई।डॉ सीबीएस बंजारे (डीएचओ) सुरेश जैन (कैंसर स्पेशलिस्ट) रामकृष्ण केअर हॉस्पिटल रोटरी क्लब के माध्यम से,पार्षद उषा ठाकुर सहित आदि मौजूद रहे।

इस दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि स्वास्थ्य व्यक्ति ही अपना काम पूरी मेहनत से कर सकता है।इसलिए नगर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए सफाई मित्र का स्वस्थ रहना बहुत आवश्यक है।महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर की उपस्थिति में आयोजित शिविर के दौरान निगम क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सफाई कर्मियों, स्वच्छता दीदी व उनके परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम स्वास्थ्य जांच और रक्त जांच करने के साथ ही दवाएं बांटी गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button