ब्रेकिंग
लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ... ऑटो में बैठाकर 74 हजार की चोरी, पुरानी भिलाई पुलिस ने चालक और साथी को दबोचा
भिलाई

समाजसेवा के लिए दया सिंह को मिला सम्मान, डिप्टी सीएम अरूण साव और अभिनेत्री मीनाक्षी ने किया सम्मानित

भिलाई। भाजपा नेता, उप नेता प्रतिपक्ष और बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह को तीन दिन में दूसरा सम्मान मिला है। इस बार समाजसेवा और लीक से हटकर काम के लिए दया सिंह काे राजधानी  रायपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में डिप्टी सीएम अरूण साव और अभिनेत्री मीनाक्षी ने अवार्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान कार्यक्रम में “भोले बाबा की बारात” की गूंज रही।

बता दें कि बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के माध्यम से दया सिंह लगातार समाजसेवा कर रहे हैं। कोरोना काल में किए कार्यों को सभी ने याद किया। वहीं भोले बाबा की बारात के लिए दया सिंह की तारीफ की गई। खुद डिप्टी सीएम अरूण साव ने उनकी पीठ थपथपाई। दया सिंह से अभिनेत्री मीनाक्षी ने कई जरूरी विषयों पर चर्चा भी की। इनमें प्रमुख रूप से भोले बाबा की बारात को लेकर सवाल पूछा।

मीनाक्षी ने पूछा कि बाबा की बारात की चर्चा खूब होती है। ये सब कैसे हो पाता है…? इस पर दया सिंह ने कहा, महाशिवरात्रि पर्व पर विगत सोलह साल से भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा निकाली जाती है। दो-दो बार गोल्डन बुक ऑफ वल्ड रिकॉर्ड बनाया है। बारात की कैसे तैयारी करते है या कितना समय लगता है, ये सब हम बाबा पर छोड़ देते हैं।

अभिनेत्री मीनाक्षी ने दया सिंह से पूछा कि कोरोनाकाल में जहां लोग अपने रिश्तेदार से अस्पताल में मिलने नहीं जाते थे, वहां आपकी समिति शमशान घाट में रहकर कफन के कपड़े गंगाजल तिल मटका सभी प्रकार की सामग्री दे रहे थे, क्या डर नहीं लग रहा था? इस पर दया ने कहा कि, जनसेवा ही प्रभु सेवा है। दुख की घड़ी में आप लोगों के साथ खड़े नहीं हो सकते तो जीना किस काम का? इस पर मीनाक्ष काफी खुश भी हुईं।

दया सिंह से मीनाक्षी ने यह भी पूछा कि बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा भोले बाबा की बारात निकालकर आम जन मानस को क्या संदेश देना चाहते हैं? इस पर दया सिंह ने बहुत शानदार जवाब दिया, जिसे सुनकर सबने तालियां बजाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button