ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारियों का सांकेतिक धरना, वेतन विसंगति दूर करने सहित कई मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
रायपुरसरगुजा

पिकनिक का सफर बना मौत का सफर: सड़क हादसे में राजधानी के पांच युवकों की मौत

सरगुजा-रायपुर । सरगुजा जिले के गुमगा के पास एनएच-130 पर हुए भीषण सड़क हादसे में रायपुर के पांच युवकों की मौत हो गई। ये सभी युवक स्कोडा कार से मैनपाट जा रहे थे। हादसा उदयपुर थाना क्षेत्र में हुआ, जब कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

मृतकों में रायपुर निवासी राहुल, संजू और दिनेश साहू की पहचान हो चुकी है, जबकि दो अन्य युवकों की शिनाख्त की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सभी युवक रायपुर के चंगोराभाठा इलाके के रहने वाले थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के कारणों की जांच जारी है। इस घटना से मृतकों के परिवार और चंगोराभाठा इलाके में शोक की लहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button