ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
दुर्ग

स्कूल वैन ने दो साल की मासूम बच्ची को कुचला, मौत

दुर्ग । दुर्ग जिले के भिलाई में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक स्कूल वैन ने दो साल की मासूम बच्ची को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मोहल्ले में मातम फैल गया।

बच्ची के मामा चंद्रपाल जायसवाल ने बताया कि घटना बुधवार सुबह 7 से 8 बजे के बीच की है। उनकी मामी विभा जायसवाल के तीन बच्चे हैं, जिनमें से दो बच्चे कृष्णा विद्यालय रामनगर में पढ़ते हैं। स्कूल की वैन बच्चों को लेने के लिए आई थी।

विभा ने अपनी दो साल की बच्ची अंशिका को गोद में लेकर अन्य दो बच्चों को वैन में बैठाने के लिए पहुंची थी। इस दौरान उसने अंशिका को गोद से नीचे उतार दिया और बच्चों को वैन में बैठाने लगी।

अचानक बच्ची चलकर वैन के आगे पहुंच गई और वैन चालक ने गाड़ी को बढ़ा दिया, इससे वैन मासूम के ऊपर चढ़ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और वैन चालक को गिरफ्तार कर बच्ची को पीएम के लिए भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button