ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
छत्तीसगढ़सूरजपुर

सूरजपुर के डॉ. आर.एस.सिंह बने स्वास्थ्यअधिकारी-कर्मचारी संघ के प्रांतीय महासचिव स्वास्थ्य अमले में हर्ष, संगठन में नई ऊर्जा का संचार,,

संवाददाता, सौरभ साहू:-

सूरजपुर  : सूरजपुर जिले के वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ एवं पूर्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस. सिंह को छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारी संघ का प्रांतीय महासचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा होते ही जिले सहित प्रदेशभर के स्वास्थ्य अमले में खुशी और उत्साह की लहर दौड़ गई।

डॉ. सिंह लंबे समय से स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अपनी निष्ठा, कार्यकुशलता और संवेदनशील नेतृत्व शैली के लिए पहचाने जाते हैं। सूरजपुर जिले में पदस्थापना के दौरान उन्होंने मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने, ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और जन-जागरूकता अभियानों को गति देने में उल्लेखनीय योगदान दिया। कोविड-19 महामारी के दौरान उनकी रणनीतिक सोच और समन्वय क्षमता ने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त आधार प्रदान किया था।

संघ में प्रांतीय महासचिव के रूप में उनकी नियुक्ति को संगठन में सामंजस्य, पारदर्शिता और मजबूत प्रतिनिधित्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि डॉ. सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों की समस्याओं के समाधान, सेवा शर्तों में सुधार और सुव्यवस्थित कार्य वातावरण की दिशा में ठोस पहल होगी। स्थानीय चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और सामाजिक संगठनों ने डॉ. सिंह को बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव और दूरदर्शी दृष्टिकोण से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।
डॉ. सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा

“यह दायित्व मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं संगठन की एकजुटता बनाए रखते हुए स्वास्थ्य कर्मियों के हितों की रक्षा और सेवा सुधार की दिशा में पूर्ण निष्ठा से कार्य करूंगा।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button