ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
महासमुंद

निजी उर्वरक एवं कीटनाशक विक्रेता केन्द्रों का औचक निरीक्षण

महासमुंद |  जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा 19 जुलाई को विकासखण्ड महासमुंद अंतर्गत ग्राम खट्टी के दो निजी कृषि विक्रय केन्द्रों सिन्हा कृषि केन्द्र एवं लक्ष्मी कृषि सेवा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सिन्हा कृषि केन्द्र में उर्वरक का पॉस स्टॉक मिलान किया गया, जिसमें निर्धारित मात्रा में उर्वरकों का भंडारण पाया गया। साथ ही केंद्र में उपलब्ध बिल बुक रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर तथा कृषकों को प्रदाय बिलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल द्वारा सभी आवश्यक दस्तावेजों को समय पर एवं सही स्थिति में पाया गया।

वहीं लक्ष्मी कृषि सेवा केन्द्र के निरीक्षण में 6 बोरी डीएपी उर्वरक नमी युक्त पाई गई, जिसे तत्काल निरुद्ध  कर दिया गया। डीएपी का सेम्पल लेकर प्रयोगशाला रायपुर भेजने की कार्रवाई की गई है। इसके अतिरिक्त विक्रय केन्द्र द्वारा बोर्ड पर स्टॉक प्रदर्शन नहीं करने, स्टॉक रजिस्टर संधारित नहीं करने तथा ग्राहकों को बिल प्रदाय नहीं करने जैसी अनियमितताएं पाई गईं।

इस संबंध में संबंधित विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। निरीक्षण के दौरान सहायक संचालक कृषि डॉ. परमजीत सिंह कंवर, अनुविभागीय कृषि अधिकारी बी.आर. घोड़ेसवार, उर्वरक निरीक्षक मनोज पटेल एवं उमेश चन्द्राकर उपस्थित थे। कलेक्टर के निर्देश पर निरीक्षण नियमित रूप से जारी रखते हुए विक्रेताओं को निर्धारित मानकों का पालन करने हेतु सतर्क किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button