ब्रेकिंग
लखनऊ में पत्रकार सेवा सुरक्षा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण
दुर्ग

आवारा सांड ने किया वृद्ध पर हमला, गंभीर हालत में पहुंचाया गयाअस्पताल तो बची जान

भिलाई। आवारा पशुओं के चलते सड़कों पर होने वाले हादसे का एक अत्यंत
भयानक मामला सामने आया है। मॉडल टाउन सड़क-9 में घूम रहे आवारा सांड ने
एक 80 वर्षीय व्यक्ति को अपनी सींगों पर उठा लिया और घुमा कर फेंक दिया।

इस हमले में घायल की पसलियां उखड़ गईं, डायफ्राम फट गया और अंतडिय़ां भी
बाहर आ गईं। घटना बुधवार शाम 7 बजे की है। घायल को तत्काल हाइटेक
सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल लाया गया. सर्जन डॉ नविल शर्मा के साथ पूरी
ट्रॉमा टीम उनकी जान बचाने में जुट गई। मरीज का काफी रक्त बह चुका था।

सामने से पेट और सीना पूरा खुल चुका था और धड़कता हुआ दिल भी साफ-साफ
दिखाई दे रहा था। बड़ी आंत कट चुकी थी और छोटी आंत भी बाहर लटक गई थी.
सबसे बड़ी दिक्कत यह थी कि पेट और सीने को अलग करने वाला डायफ्राम फट
चुका था। इसके बिना फेफड़े काम नहीं कर सकते।

डॉ नविल शर्मा ने बताया कि मरीज को तत्काल खून चढ़ाना शुरू किया गया। दो
घंटे से अधिक चली सर्जरी के दौरान चार यूनिट खून चढ़ाना पड़ा। पसलियों को
व्यवस्थित करते हुए छाती को बंद किया गया।

बड़ी आंत की रिपेयरिंग की गई तथा उदर को भी बंद कर दिया गया। मरीज फिलहाल आईसीयू में सांस के सपोर्ट पर है। मरीज फिलहाल स्थिर है। उधर मॉडल टाउन के पार्षद हरिओम तिवारी ने तत्काल नगर निगम को कॉल कर सांड को पकड़वा दिया है। साथ ही अन्य आवारामवेशियों की भी धर पकड़ शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button