ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

केदारनाथ यात्रा के दौरान दुर्ग निवासी विजय सिंह भारद्वाज का हृदयघात से निधन, अंतिम संस्कार 11 जून को

दुर्ग |  दुर्ग शहर के जवाहर नगर निवासी और GST कार्यालय में सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदस्थ विजय सिंह भारद्वाज (उम्र 34 वर्ष) का 9 जून को केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान उत्तराखंड में हृदयघात से आकस्मिक निधन हो गया। इस दुखद समाचार से उनके परिजनों, सहयोगियों और परिचितों में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, विजय सिंह अपने धार्मिक प्रवास के दौरान केदारनाथ यात्रा पर गए हुए थे, जहां यात्रा के दरम्यान अचानक उन्हें हृदयघात हुआ। परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उनका पार्थिव शरीर 11 जून की सुबह तक उत्तराखंड से दुर्ग स्थित निवास – जवाहर नगर – लाया जाएगा।

उनका अंतिम संस्कार 11 जून को दोपहर 12 बजे हरना बांधा मुक्तिधाम में किया जाएगा।

शोकाकुल परिवार में उनके पिता मुकुंद सिंह भारद्वाज, भाई विजय सिंह भारद्वाज एवं समस्त भारद्वाज परिवार शामिल हैं।
यह दुःखद क्षति न केवल परिवार के लिए, बल्कि उनके सहकर्मियों और परिचितों के लिए भी अपूरणीय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button