ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

नगर निगम भिलाई में ट्रांसफर आदेश जारी: जनसंपर्क अधिकारी बदले, तिलेश्वर साहू को मिली PRO की जिम्मेदारी – देखें पूरी सूची

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई में प्रशासनिक दृष्टिकोण से एक अहम बदलाव करते हुए ट्रांसफर आदेश जारी किए गए हैं। निगम आयुक्त द्वारा जारी आदेश में चार अधिकारियों-कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है। इस सूची में तिलेश्वर साहू, अजय कुमार शुक्ला, रीता चतुर्वेदी और शरद दुबे के नाम शामिल हैं।

अजय शुक्ला को मिला नया प्रभार
अब तक नगर निगम भिलाई में जनसंपर्क अधिकारी के रूप में कार्यरत अजय कुमार शुक्ला को स्थानांतरित कर जोन-1 नेहरू नगर में प्रभारी राजस्व अधिकारी बनाया गया है। शुक्ला पूर्व में जनसंपर्क सहित कई अहम विभागों और योजनाओं की जिम्मेदारी निभा चुके हैं, जिनमें महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन शाखा, युवा कल्याण एवं विरासत संरक्षण जैसे विविध विभाग शामिल रहे हैं।

तिलेश्वर साहू बने नए जनसंपर्क अधिकारी
उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू को उद्यान विभाग के साथ-साथ अब जनसंपर्क विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उन्हें आयुक्त निरीक्षण के लिए सूची तैयार करना, अधिकारियों/कर्मचारियों के समन्वय के साथ आवश्यक तैयारी एवं फॉलो-अप सुनिश्चित करने का जिम्मा सौंपा गया है।

रीता चतुर्वेदी को मिला अतिरिक्त दायित्व
सहायक अधीक्षक काउंटर शाखा, रीता चतुर्वेदी को उनके वर्तमान कार्य के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के इकरारनामा में हस्ताक्षर करने और सहायक परियोजना अधिकारी NULM की जिम्मेदारी दी गई है।

शरद दुबे को मिली बहुविभागीय जिम्मेदारी
डाटा एंट्री ऑपरेटर शरद दुबे, जो पहले से ही जोन-02 में सहायक राजस्व अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें अब महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण, संस्कृति-पर्यटन, पेंशन शाखा जैसी प्रमुख योजनाओं और विभागों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button