ब्रेकिंग
अब कोर्ट की सुनवाई के वीडियो नहीं कर सकेंगे शेयर, CJI सूर्यकांत ने जारी किए सख्त निर्देश भारत-रोमानिया रिश्तों को नई उड़ान, राष्ट्रपति मुर्मु की मौजूदगी में तीन समझौते, 2028 बनेगा इनोवेशन व... छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, शीतकालीन सत्र में पेश होगा विधेयक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पीएम आवास योजना: 21 हितग्राहियों का साकार हुआ अपने घर का सपना, पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव महापौर अलका बाघमार ने नाली निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं जल निकासी से समझौता नहीं ह... राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ...
रायपुर

बीजापुर में खाद्य प्रतिष्ठानों पर बड़ी कार्रवाई

रायपुर | कलेक्टर संबित मिश्रा के निर्देशानुसार बीजापुर नगर में खाद्य प्रतिष्ठानों की सफाई और खाद्य गुणवत्ता की जांच हेतु एसडीएम, तहसीलदार, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी तथा नगर पालिका सीएमओ की संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण अभियान चलाया गया।

इस अभियान के अंतर्गत शहर के मिठाई दुकानों, होटल, ढाबा, मटन-चिकन शॉप एवं थोक सब्जी दुकानों में साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों में खाद्य सामग्री तलने के लिए बार-बार एक ही तेल का उपयोग करते पाए जाने पर संबंधित तेलों के नमूने लेकर प्रयोगशाला परीक्षण हेतु भेजा गया।

वहीं ढाबों में साफ-सफाई की स्थिति असंतोषजनक पाए जाने, शाकाहारी व मांसाहारी वस्तुओं को एक ही फ्रिज में रखने जैसे मामलों में कार्रवाई करते हुए गणपति स्वीट्स से 1000 रुपये, जायसवाल होटल से 1000 रुपये, रघु जायसवाल होटल से 500 रुपये, फर्माइश ढाबा से 5000 रुपये, बिट्टू ढाबा से 5000 रुपये,

कन्हैया स्वीट्स से 5000 रुपये, दंतेश्वरी ढाबा से 10,000 रुपये तथा सब्जी मार्केट से 500 रुपये जुर्माना वसूला गया। कुल मिलाकर इस निरीक्षण में 28,000 रुपये का जुर्माना संबंधित प्रतिष्ठानों से वसूला गया। साथ ही थोक सब्जी विक्रेताओं, मटन एवं चिकन दुकानों को साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

टीम ने ऐसे व्यापारियों को भी चेतावनी दी है, जिन्होंने अब तक खाद्य लाइसेंस नहीं बनवाया है, कि वे तत्काल लाइसेंस बनवाएं अन्यथा उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा यह अभियान आमजन को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में सतत रूप से जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button